फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Told students how to check adulteration in food items

Sirmour News: विद्यार्थियों को बताया खाद्य पदार्थो में मिलावट कैसे जांचें

Wed, 23 Oct 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Wed, 23 Oct 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Told students how to check adulteration in food items
नाहन कॉलेज में कार्यशाला के दौरान कार्याशाला समन्वयक के साथ एफएसएसएआई नाहन के सदस्य व विद्यार्थ
शिक्षा पेज लीड--
विज्ञापन

डॉ. सलोनी सूद ने खाद्य मिलावट, जांच के तरीके और मानव स्वास्थ्य पर दिया व्याख्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन कॉलेज में बीएससी रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों के संगठन केमिकोस ने नाहन कॉलेज में एफएसएसएआई के सहयोग से सह व्यावहारिक प्रशिक्षण का आयोजन किया।
केमिकेस की समन्वयक डॉ. सलोनी सूद ने सबसे पहले खाद्य मिलावट, जांच के तरीके और मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव.., विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। डॉ. सलोनी ने बताया कि खाद्य पदार्थों में किस तरह से मिलावट की जा रही है, उसका मानव स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने मिलावट का पता करने के तरीकों पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इसके बाद एफएसएसएआई नाहन से आए तनुज ने विद्यार्थियों को बताया कि वह घर पर ही सरल तकनीकों का प्रयोग कर सामान्य खाद्य पदार्थों में मिलावट का पता लगा सकते हैं। उन्होंने घर से लाए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की शुद्धता की भी जांच की। इसके बाद बीएससी रसायन विज्ञान के छात्रों ने एफएसएसएआई की मोबाइल वैन फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स.., का भी दौरा किया। तनुज ने मोबाइल वैन की कार्यप्रणाली, इसमें प्रयुक्त विभिन्न उपकरणों के बारे में जानकारी दी। उन्होंंने दूध परीक्षण मशीन का उपयोग करके दूध के परीक्षण का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सलोनी सूद ने इसके लिए एफएसएसएआई का आभार प्रकट किया। महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ. उत्तमा पांडे ने रसायन विज्ञान विभाग को सफल कार्यशाला आयोजित करने के लिए बधाई दी। इस मौके पर प्रो. प्रीति, खेम राज, बचना राम, जगदीश और बलबीर गैर-शिक्षण स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
----संवाद

नाहन कॉलेज में कार्यशाला के दौरान कार्याशाला समन्वयक के साथ एफएसएसएआई नाहन के सदस्य व विद्यार्थ

नाहन कॉलेज में कार्यशाला के दौरान कार्याशाला समन्वयक के साथ एफएसएसएआई नाहन के सदस्य व विद्यार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed