फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   toilet built,but no water facility

टॉयलेट तो बने, अब पानी कहां से लाएं

Wed, 18 May 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)। Updated Wed, 18 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
toilet built,but no water facility
पानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

राजगढ़ (सिरमौर)। शिक्षा खंड राजगढ़ के अधिकतर स्कूलों में पानी की उपलब्धता न होने की वजह से शौचालयों पर ताले लटके हैं। लिहाजा, शिक्षा खंड के दर्जनों स्कूलों में छात्रों व स्कूली स्टाफ को शौचालयों की सुविधा नहीं मिल पा रही है। छात्र खुले में शौच करने को विवश हैं। कई स्कूलों में पानी नहीं पहुंचा है। शौचालय बंद पड़े हैं।

विज्ञापन



राजगढ़ शिक्षा खंड में कुल 115 प्राथमिक स्कूल है। इनमें 6 स्कूल नए खुले हैं। शेष बचे बाकी 109 स्कूलों में से 15 स्कूलों के शौचालय पानी न होने के कारण बंद पड़े हैं। स्कूलों में पीने के लिए पानी भी ढोकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू, हाब्बन व भनोग में शौचालय तो बने हैं, लेकिन पानी की कमी के कारण इनका प्रयोग नहीं हो पा रहा है। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू में करीब 14 शौचालय बने हैं, लेकिन यहां पानी की उपलब्धता न होने से यह बंद पड़े हैं। यही नहीं इतने अधिक शौचालयों के लिए सेप्टिक टैंक काफी छोटा होने से भी समस्या बनी हुई है। स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र गुप्ता ने बताया कि स्कूल में पानी नहीं है। इतने अधिक शौचालयों के लिए सेप्टिक टैंक भी पर्याप्त नहीं है। इससे दिक्कत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भनोग में भी आधा दर्जन शौचालय तो बने हैं, लेकिन समस्या पानी की है।

बॉक्स के लिए---
स्तरोन्नत माध्यमिक स्कूलों के अपने भवन नहीं
शिक्षा खंड में कुल 28 माध्यमिक पाठशालाएं हैं। इन सभी स्कूलों में शौचालय व पानी की व्यवस्था है। 7 माध्यमिक स्कूल नए स्तरोन्नत हुए हैं। सभी किराये के भवनों में चल रहे हैं। इनमें से अधिकतर में शौचालय की व्यवस्था नहीं है।
-------
 पेयजल व्यवस्था से नहीं जुड़े हैं स्कूल
स्थानीय निवासी दुग्ध प्रसंघ के निदेशक सुंदर सिंह ठाकुर, डिंबर पंचायत के प्रधान चंद्रमणी, कल्याण सिंह व अजय ठाकुर ने बताया कि स्कूल में पानी नहीं है। ग्रामीणों ने प्लास्टिक की पाइप लगाकर स्कूल व अपने लिए पेयजल का प्रबंध कर रखा है। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हाब्बन में भी शौचालय पानी की कमी के कारण बंद पड़े हैं।

----
पानी की समस्या से बंद हैं शौचालय
उधर, बीपीईओ प्रारंभिक चेतराम शर्मा ने बताया कि पांच प्राथमिक पाठशालाएं थान पबेच, आंजी पजेरली, रूग, धार व सरोग नए खुले हैं। जबकि प्राथमिक पाठशाला चांबीधार, धंधडेल, फग्गू, लाना मोई, कोटी मावगा, रेहाणा कठोल, सैर जगास, पबेच, धार टालिया व शलेच स्कूलों में पानी की कमी के कारण शौचालय बंद पड़े हैं। उन्होंने बताया कि यदि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग इन स्कूलों में पानी उपलब्ध करवाए तो इन्हें चालू कर दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed