फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   titiyana kotapab link road closed due to lanfslides

Sirmour News: भूस्खलन से टिटियाना-कोटापाब संपर्क मार्ग बंद, लोग परेशान

Wed, 29 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
titiyana kotapab link road closed due to lanfslides
भूस्खलन से बंद हुआ टिटियाना-कोटापाब लिंक रोड। स्रोत: वीडियो
सचित्र--
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/शिलाई/रोनहाट। सिरमौर के टिटियाना-कोटापाब संपर्क मार्ग भूस्खलन के कारण मलबा आने से पूरी तरह से बंद हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 707 और संपर्क मार्ग को जोड़ने वाली कंपनी की कथित लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क को ठीक नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
स्थानीय निवासी मायाराम शर्मा के अनुसार, नेशनल हाईवे 707 पर काम कर रही निर्माण कंपनी की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों के कड़े विरोध के बावजूद, टिटियाना-कोटापाब संपर्क मार्ग को एनएच से मिला दिया गया। इसके परिणामस्वरूप, अब यह सड़क आए दिन भूस्खलन की चपेट में आ जाती है और मलबा आने से बंद रहती है। बुधवार की सुबह भी इसी समस्या के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर पहले भी उद्योग मंत्री, लोक निर्माण मंत्री और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को शिकायत पत्र भेजे जा चुके हैं। बावजूद इसके, संबंधित कंपनी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि टिटियाना-कोटापाब संपर्क मार्ग को पहले की तरह सुरक्षित और दुरुस्त किया जाए। उन्होंने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं हुई, तो 25 गांवों के ग्रामीण फिर से सड़कों पर उतरकर कंपनी और सरकार के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed