फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   three primary and one middle school closed in sirmaur

Sirmour News: दो बच्चों वाले सिरमौर के तीन प्राथमिक और एक मिडल स्कूल बंद

Sat, 26 Aug 2023 10:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
three primary and one middle school closed in sirmaur
दो बच्चों वाले सिरमौर के तीन प्राथमिक और एक मिडल स्कूल बंद
विज्ञापन

सरकार ने जारी की अधिसूचना, बच्चों समेत शिक्षक होंगे स्थानांतरित

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के चार स्कूलों को प्रदेश सरकार ने बंद करने की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार सरकार ने तीन प्राथमिक स्कूलों और एक माध्यमिक स्कूल को बंद किया है।

इन स्कूलों को बंद करने के पीछे विद्यार्थियों की संख्या न के बराबर होना बताया गया है। यानी इन स्कूलों में बच्चों का आंकड़ा महज दो या इससे कम पाया गया है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी थी। लिहाजा, प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों की अधिसूचना रद्द कर दी है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने नाहन शिक्षा खंड के प्राथमिक विद्यालय गोपाटिया, शिलाई खंड के बागना-2, नारग के खाल दवाल और सराहां शिक्षा खंड के माध्यमिक स्कूल कथांजी को बंद कर दिया है। इन स्कूलों में विभाग के तय नियमों के मुताबिक बच्चों का आंकड़ा पूरा नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ये स्कूल पिछले कई वर्षों से चल रहे थे लेकिन पिछले कुछ समय से इन स्कूलों में बच्चों की संख्या नहीं बढ़ पा रही थी। लिहाजा विभाग ने इन स्कूलों को बंद कर दिया है। यहां तैनात शिक्षक भी साथ लगते दूसरे विद्यालयों में सेवाएं देंगे। जबकि, बच्चों को भी साथ लगते स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा।


कार्यवाहक शिक्षा उपनिदेशक प्रांरभिक राजीव ठाकुर ने बताया कि सरकार व शिक्षा विभाग ने सिरमौर के चार स्कूलों को बंद करने की अधिसूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि इन स्कूलों में बच्चों का आंकड़ा न के बराबर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed