फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   three person injured in road accident near jamta nahan renukaji road

तेज रफ्तार टिपर की टक्कर से दो मासूम समेत तीन घायल

Sat, 05 Nov 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
three person injured in road accident  near jamta nahan renukaji road
जमटा के समीप हुए सड़क हादसे के बाद मौके पर एकत्रित लोग। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। नाहन-रेणुकाजी मार्ग पर जमटा के समीप तेज रफ्तार टिपर की टक्कर से दो मासूमों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया।
विज्ञापन

यहां से गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। हादसे के दौरान सड़क के दोनों ओर डेढ़ घंटा लंबा जाम लग गया जहां सरकारी और निजी बसों समेत दर्जनों वाहन जाम में फंसे रहे। उधर, पुलिस टिपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जय प्रकाश (40) पुत्र स्व. उजगार सिंह निवासी जमटा अपनी बाइक पर बेटे आरव (10) और भतीजे अक्षज (8) पुत्र विजयपाल को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान जमटा से कुछ दूरी पर नाहन की ओर से तेज रफ्तारी से आ रहे टिपर (एचपी 71ए 8384) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। यहां पर गंभीर हालत के चलते उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया। जय प्रकाश और आरव का पीजीआई, जबकि अक्षज का मेडिकल कॉलेज सेक्टर 32 में उपचार चल रहा है।

थाना प्रभारी राजेश पाल ने बताया कि टिपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

जमटा के समीप टिप्पर की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हुई मोटरसाइकिल। संवाद

जमटा के समीप टिप्पर की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हुई मोटरसाइकिल। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed