फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   three people died and one injured in accident

सिरमौर में सड़क हादसे, तीन की मौत

Tue, 13 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/राजगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/राजगढ़ Updated Tue, 13 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
three people died and one injured in accident
मृत

जिला सिरमौर में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे पूरे जिले में शोक लहर छा गई है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पहला हादसा पच्छाद क्षेत्र के पझौता में हुआ। यहां एक पिकअप गहरी खाई में गिर गई। जबकि, दूसरा हादसा नाहन के कौलांवालाभूड़ में हुआ। यहां ट्रैक्टर की ट्राली से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक हादसा सोमवार रात बर्मा पापड़ी-कौलांवालाभूड़ सड़क मार्ग पर पेश आया। हरियाणा के नारायणगढ़ से एक ट्रैक्टर घासफूस लादकर कौलांवालाभूड़ की ओर जा रहा था। कौलांवालाभूड़ के समीप ट्रैक्टर का अगला हिस्सा अचानक खड़ा हो गया। इस दौरान ट्राली में सवार रायपुर निवासी जरनैल सिंह (28) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नाहन अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस ट्रैक्टर को नरेश कुमार चला रहा था, जिसे कोई चोट नहीं आई है। दूसरा हादसा मंगलवार को पच्छाद इलाके के दुर्गम क्षेत्र पझौता में पेश आया।
विज्ञापन


पझौता के लेउनाना मार्ग पर कुफर के समीप मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक पिकअप (एचपी 64ए-1256) गहरी खाई में गिर गई। इससे उसमें सवार रीना देवी (27) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पिकअप में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विकास (25) और महेंद्र सिंह (30) निवासी गुलाती को सोलन अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इनमें से विकास ने सोलन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों के शवों का राजगढ़ सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उधर, एसडीएम राडगढ़ एसडी नेगी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों सड़क हादसों में मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed