{"_id":"62b4a53dd76ce955a11cf893","slug":"three-diversion-tunnels-to-be-built-soon-in-renukaji-dam-project-nahan-news-sml413066883","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुकाजी बांध परियोजना में जल्द बनेगी तीन डायवर्शन सुरंगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुकाजी बांध परियोजना में जल्द बनेगी तीन डायवर्शन सुरंगें
विज्ञापन
Three diversion tunnels to be built soon in Renukaji dam project
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी बांध परियोजना में तीन सुरंगों का जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। इसको लेकर बांध प्रबंधन तैयारी में जुट गया है। इस काम के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू किए जाने से पहले कंसलटेंट हायर किया जाएगा। इसको लेकर बांध प्रबंधन ने सेंट्रल वाटर कमीशन नई दिल्ली से पत्राचार शुरू कर दिया है।
बता दें कि 40 मेगावाट की परियोजना में करीब डेढ़-डेढ़ किलोमीटर लंबी तीन सुरंगों (डायवर्सन टनलों) का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इससे गिरि नदी का प्रवाह इन सुरंगों से किया जा सकेगा। तीनों सुरंगों के निर्माण पर करीब 200 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सुरंगों के निर्माण के बाद ही परियोजना के निर्माण को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
परियोजना निर्माण के दौरान बांध स्थल पर पानी के बहाव को रोकने के लिए यह सुरंगें मील का पत्थर साबित होंगी। सुरंगों से ही बांध निर्माण के कार्यों को सुगमता से अंजाम दिया जा सकेगा। परियोजना के निर्माण के बाद यह सुरंगें वैकल्पिक तौर पर प्रयोग में लाई जा सकेंगी। सुरंगों के निर्माण के बाद ही बांध निर्माण को गति दी जा सकेगी। बांध प्रबंधन ने सुरंगों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परियोजना के निर्माण को लेकर दूसरी किस्त मिलते ही सबसे पहले सुरंगों के टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। रेणुका बांध परियोजना के महाप्रबंधक एमके कपूर ने बताया कि परियोजना निर्माण की दूसरी किस्त मिलते ही सुरंगों के निर्माण की ओर कदम बढ़ाया जाएगा। सुरंगों के टेंडर आमंत्रित करने की प्रक्रिया जारी है।
करीब 200 करोड़ से तीन सुरंगों का निर्माण किया जाना है। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने बताया कि सुरंग निर्माण के लिए कंसलटेशन हायर करेंगे। सेंट्रल वाटर कमीशन से पत्राचार चल रहा है। जल्द सुरंगों की डिजाइन तैयार होगा।