Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   three days meal in rajgarh

Sirmour News: राजगढ़ के ठौड़ निवाड़ मठ में तीन दिवसीय मेला शुरू

Thu, 12 Nov 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
three days meal in rajgarh
राजगढ़ के ठोड़ निवाड़ में मेले के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत: ग्रामीण
गुरु इतवार नाथ गिरि की तपोभूमि में हवन-यज्ञ और समाधि यात्रा से आगाज
विज्ञापन

800 साल से अखंड धूना प्रज्वलित, सदियों पुरानी परंपराओं का निर्वहन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ के करीब 800 वर्ष पुराने प्रसिद्ध ठौड़ निवाड़ मठ मंदिर में बुधवार को तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ। गुरु इतवार नाथ गिरि की तपोभूमि में सदियों से चली आ रही धार्मिक परंपराओं का निर्वहन पूरी श्रद्धा के साथ किया गया। मेले की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ और विधिवत पूजा-अर्चना से हुई।
इसके बाद मठ परिसर से गुरु इतवार नाथ गिरि के समाधि स्थल तक पारंपरिक समाधि यात्रा निकाली गई। इसमें सिरमौर के साथ शिमला जिले के बलसन क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु गुरु जी के जयकारे लगाते हुए समाधि स्थल पहुंचे और शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। परंपरा के अनुसार समाधि स्थल पर पवित्र झंडा चढ़ाया गया। इसके बाद गुरु इतवार नाथ जी द्वारा लगाए गए सैकड़ों वर्ष पुराने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

मठ की सबसे बड़ी धार्मिक विशेषता यहां आठ शताब्दियों से निरंतर प्रज्वलित अखंड धूना है। इसे गुरु परंपरा और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक माना जाता है। सदियों से जल रही इस धूनी के दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालु विशेष श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय मेले के दौरान मठ में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की रौनक बनी रहेगी।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed