फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Three daughters of Sirmaur will also show their strength in junior kabaddi.

Sirmour News: जूनियर कबड्डी में भी सिरमौर की तीन बेटियां दिखाएंगी दम

Thu, 20 Nov 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Three daughters of Sirmaur will also show their strength in junior kabaddi.
राष्ट्रीय अंडर-16 प्रतियोगिता के लिए नेहा ठाकुर, कृतिका और विजय लक्ष्मी का चयन
विज्ञापन

आरुषी स्टैंडबाय खिलाड़ी, शिलाई के ग्यार सिंह नेगी तराश रहे नन्हीं प्रतिभाएं

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में हिमाचल की बेटियां लगातार नाम रोशन कर रही हैं। महिला विश्व कप कबड्डी में प्रदेश की पांच खिलाड़ी खेल रही हैं। इनमें कप्तान ऋतु नेगी, उप कप्तान पुष्पा राणा और साक्षी शर्मा सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र से भारतीय टीम में शामिल हैं।
अब दूसरी पंक्ति की उभरती खिलाड़ी नेहा, कृतिका और विजय लक्ष्मी का चयन सब जूनियर अंडर-16 नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तीनों खिलाड़ी 27 से 30 नवंबर तक हरियाणा में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में खेलेंगी। आरुषि का चयन भी अंडर-14 स्कूली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आरुषि को अंडर-16 नेशनल के लिए स्टैंडबाय में भी रखा गया है। सिरमौर जिला लंबे समय से महिला कबड्डी का मजबूत केंद्र रहा है। यहां से कई खिलाड़ी देश-विदेश में प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।
विज्ञापन

शिलाई क्षेत्र में स्व. हीरा सिंह नेगी को कबड्डी का द्रोणाचार्य माना जाता है। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए सिरमौर कबड्डी संघ के पूर्व महासचिव और प्रवक्ता जीएस नेगी नई पनीरी तैयार कर रहे हैं। नेहा ठाकुर, कृतिका, विजय लक्ष्मी और आरुषि शिलाई में कबड्डी की बारीकियां सीख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेगी के अनुसार अंडर-16 में सिरमौर ने जीत की हैट्रिक लगाई है। कबड्डी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भ्रांटा और महासचिव कुलदीप राणा का भी निरंतर सहयोग मिलता रहा है। नेशनल के लिए चयनित तीनों खिलाड़ी सिरमौर की वही टीम हैं, जिसने अंडर-16 सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप जीती थी। सिरमौर टीम ने पहले मैच में लाहौल-स्पीति को, सेमीफाइनल में खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा और फाइनल में स्टेट होस्टल बिलासपुर को हराया। शिलाई में छात्रावास सुविधा नहीं होने के बावजूद खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। सिरमौर की ये तीन बेटियां अब 27 से 30 नवंबर तक हरियाणा में होने वाली अंडर-16 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed