{"_id":"6794f24a6ca81df18f0b227d","slug":"three-arrested-with-chitta-nahan-news-c-177-1-nhn1002-142046-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नौहराधार के पास तीन युवकों से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नौहराधार के पास तीन युवकों से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद
विज्ञापन
नौहराधार के पास तीन युवकों से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। थाना संगड़ाह के अंतर्गत पुलिस ने तीन युवकों से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत संगड़ाह थाना में मामला दर्ज किया है। जानकारी के पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान नौहराधार के पास एक आल्टो कार को तलाशी के लिए रोका। गाड़ी में नौहराधार के ओम प्रकाश, कुलदीप उर्फ मांटा और आशीष निवासी गांव चौकर मौजूद थे।
पुलिस ने गाड़ी की बाई खिड़की के निचले रेक से 3 सिल्वर फोइल पेपर व एक प्लास्टिक की पुड़िया में रखा 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संगड़ाह थाना में मामला दर्ज किया गया है। वहीं चिट्टे की मात्रा कम होने पर आरोपियों को 35/3 का नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। मामले में छानबीन जारी है।
...संवाद