{"_id":"56fd23284f1c1b6c25f00123","slug":"thirty-six-dogs-captured-in-ponta-city-by-special-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा शहरी क्षेत्र से पकड़े तीन दर्जन लावारिस कुत्ते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा शहरी क्षेत्र से पकड़े तीन दर्जन लावारिस कुत्ते
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Thu, 31 Mar 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
कुत्ता
पांवटा में तीन दिनों से लावारिस कुत्ते पकड़े जा रहे हैं। टीम ने तीन दर्जन आवारा कुत्ते पकड़े हैं। कुत्तों का ऑपरेशन, एंटी रेबीज टीके व उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर परिषद पांवटा के स्वच्छता निरीक्षक प्रदीप दीक्षित ने कहा कि अभियान जारी रहेगा। तीन दिनों के भीतर विभिन्न वार्डों में तीन दर्जन कुत्ते पकड़े हैं। बुधवार को भी टीम का मिशन जारी रहा जिसमें पांवटा शहरी क्षेत्र में नगर परिषद कमेटी, पशुपालन विभाग व तिब्बतीयन सोसायटी सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
नगर परिषद अध्यक्षा कृष्णा धीमान व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि सोमवार से बुधवार तक टीम ने कुत्तों को पकड़ा। इनको पकड़ने के बाद रेन बसेरा परिसर में उपचार के लिए रखा जा रहा है। इसके बाद वापस छोड़ा जाएगा। धर्मशाला से पहुंची तिब्बतीयन वेलफेयर सोसायटी धर्मशाला टीम ने बेहतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन