{"_id":"64cbb5272362ba86b809f196","slug":"there-is-a-huge-increase-in-the-cases-of-flu-in-sirmour-district-the-infection-is-spreading-rapidly-nahan-news-c-177-1-ssml1027-5190-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर जिले में आई फ्लू के मामलों में भारी इजाफा, तेजी से फैल रहा संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर जिले में आई फ्लू के मामलों में भारी इजाफा, तेजी से फैल रहा संक्रमण
विज्ञापन
छोटे बच्चे और महिलाएं चपेट में, कई लोग करवा रहे घरेलू इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। जिले में आईफ्लू के मामलों में इजाफा हुआ है। कुछ लोग अस्पतालों में पहुंच इलाज करवा रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोग घरेलू उपचार को ही तव्वजो दे रहे हैं। ऐसे में अस्पतालों में भले ही मामले कम पहुंच रहे हैं, लेकिन जिले के अधिकतर इलाकों में आंखों का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
आंखों में लाली के साथ साथ सूजन और बुखार की चपेट में आ रहे लोगों में बच्चों की संख्या ज्यादा है। बच्चों के परिजन भी इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिसमें महिलाएं ज्यादा हैं। नाहन, जमटा, कालाअंब, मोगीनंद, सैनवाला, ददाहू, पांवटा साहिब क्षेत्र में धीरे-धीरे आंखों के संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शहरी के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आई फ्लू का असर दिखाई दे रहा है।
मेडिकल कॉलेज नाहन में रोजाना आई फ्लू से पीड़ित 100 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। कई लोग क्लीनिकों और दुकानों से दवाइयां खरीदकर इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. शालू ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की नेत्र ओपीडी में रोगियों की संख्या बढ़ी है। यदि किसी व्यक्ति को फ्लू है तो आंखें न मलें। किसी से हाथ न मिलाएं। चश्मा पहनें। बार-बार हाथ धोयें। नियमित दवाई लें।
सिविल अस्पताल ददाहू में प्रतिदिन 20 से 25 फीसदी रोगी रोगी पहुंच रहे हैं। बीते तीन दिन के भीतर आई फ्लू मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। चिकित्सक रोगियों को दवाइयों के साथ साथ हिदायतें और उचित परामर्श देकर घर भेज रहे हैं।
सिविल अस्पताल ददाहू के चिकित्सक डॉ. अमनप्रीत सिंह ने बताया कि आई फ्लू के रोगियों में अचानक इजाफा हुआ है। प्रतिदिन 20 से 25 फीसदी रोगी अस्पताल में आई फ्लू के आ रहे है। इस रोग से घबराने की आवश्यकता नहीं है। दो या तीन दिन बाद यह रोग स्वत: ही ठीक हो जाता है।