फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The visit of the deity Manuni was stopped, the worship of 22 deities was also stopped.

Sirmour News: देवता मनूनी का दौरा रुका, 22 देवताओं की पूजा पर भी रोक

Thu, 08 Jan 2026 10:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
The visit of the deity Manuni was stopped, the worship of 22 deities was also stopped.
न धार्मिक प्रक्रियाएं और न ही संक्रांति के होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरोशिमला। जुन्गा में राजमहल में आग लगने की घटना के बाद क्षेत्र के दौरे पर निकले देवता मनूनी के दौरे पर फिलहाल रोक लग गई है। इसके साथ ही जुन्गा रियासत के सभी 22 देवताओं की पूजा पर भी अस्थायी रूप से रुक गई है। देवता मनूनी का दौरा रुकने से दर्शनों के लिए आतुर लगभग 250 परिवारों के श्रद्धालुओं में निराशा फैल गई है। देवता मनूनी का शुक्रवार को बघली गांव का दौरा प्रस्तावित था, जिसको लेकर लोगों ने पहले ही तैयारियां कर रखी थीं।
देवता मनूनी के पुजारी बिट्टू ने बताया कि देवता के आगामी दौरे को लेकर निर्णय राजमहल में देवता जुन्गा के मोहरे मिलने के बाद ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल 22 देवताओं की किसी भी मंदिर में पूजा नहीं की जाएगी। इसके अलावा देवताओं से जुड़े सभी धार्मिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी गई है। संक्रांति पर देवताओं के मंदिरों में होने वाले कार्यक्रम भी फिलहाल नहीं होंगे।
विज्ञापन

सभी देवताओं की पूजा पर रोक लगने के बाद जुन्गा रियासत के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के लोगों में निराशा का माहौल है। देवताओं का मान्यता क्षेत्र शिमला के अलावा सोलन जिले तक फैला हुआ है। राजमहल में आग लगने के बाद फिलहाल कहीं भी देव कार्य नहीं हो पाएंगे। देवता जुन्गा की अनुमति के बाद ही आगे की धार्मिक प्रक्रियाएं शुरू की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed