फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The effect of fog has caused the wheat crop to turn yellow.

Sirmour News: धुंध का असर, पीली पड़ने लगी गेहूं की फसल

Sat, 27 Dec 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The effect of fog has caused the wheat crop to turn yellow.
किसानों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों का सुझाव, सिंचाई के बाद पानी खेत में न रहनें दे जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र में घने कोहरे और धुंध के कारण गेहूं की फसल पर पीला रोग का हमला शुरू हो गया है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पीली पड़ने लगी है। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में लगातार घना कोहरा और शीत लहर जारी है। इसका असर अब गेहूं की फसल पर दिखने लगा है।
यहां एक माह पहले गेहूं की बिजाई के बाद इन दिनों किसान सिंचाई कर रहे हैं। जिन खेतों में अधिक समय तक पानी खड़ा रहा, वहां गेहूं की बढ़वार रुक गई है और फसल पीली पड़ने लगी है। गेहूं की जड़ें भी पीली होने लगी हैं। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण गेहूं की सिंचाई जरूरी बताई जा रही है। दिन भर शीत लहर और धुंध छाए रहने से खेत पीले नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार गेहूं की पहली सिंचाई 22 दिन के भीतर की जानी चाहिए। किसानों का कहना है कि यदि समय पर सिंचाई न की जाए तो उत्पादन प्रभावित होता है, लेकिन सिंचाई करने पर भी गेहूं पीली पड़ने लगी है। किसान देवेंद्र चौधरी, मुकेश कुमार, राम ईश्वर, गोरख राम आदि ने बताया कि जिन खेतों में सिंचाई की गई है, वहां गेहूं में पीलापन दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को इस बात का डर सता रहा है कि इससे पहले धान की फसल 50 प्रतिशत तक रोग की भेंट चढ़ चुकी है, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। अब गेहूं की फसल पीली पड़ने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। कृषि विज्ञान केंद्र सिरमौर धौलाकुआं के प्रभारी डाॅ. पंकज मित्तल ने बताया कि किसान सिंचाई के बाद खेतों से अतिरिक्त पानी निकाल दें और एक सप्ताह के भीतर खाद का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed