{"_id":"67c45da82765d5362803af5b","slug":"the-connecting-roads-of-paonta-city-are-shrinking-due-to-illegal-parking-nahan-news-c-177-1-ssml1030-144705-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अवैध पार्किंग से सिकुड़ती जा रही हैं पांवटा शहर की संपर्क सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अवैध पार्किंग से सिकुड़ती जा रही हैं पांवटा शहर की संपर्क सड़कें
विज्ञापन
- नगर परिषद पांवटा खेल मैदान के सामने नो पार्किंग जोन में बेतरतीबढंग़ से पार्क किए वाहन: संवाद
सुबह-शाम लग रहा जाम, पैदल चलना भी मुश्किल
सड़कों के किनारे की जा रही बेतरतीब पार्किंग
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब एनएच-07, पांवटा साहिब से गुम्मा एनएच-707 हो या शहर की संपर्क सड़कें इन दिनों अवैध पार्किंग से सिकुड़ती जा रही हैं। वाहन चालक का जहां दिल करता है सड़क किनारे वाहन पार्क कर चला जाता है।
इससे शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसलिए स्थानीय प्रशासन, नगर परिषद व पुलिस विभाग को ठोस कदम उठाने जरूरी हैं। बाइपास से अस्पताल जाने वाले मार्ग, वाई प्वाइंट से अस्पताल सड़क पर लाइन लगाने के बावजूद वाहन पार्क कर दिए जाते हैं। शहर में वाहनों की पार्किंग के लिए पुलिस थाना के समीप फ्री पार्किंग है। इसमें हजारों वाहन पार्क हो सकते हैं। पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए नगर परिषद ने गुरुद्वारा के समीप फ्री पार्किंग है। कर्मचारियों और वकीलों के लिए मिनी सचिवालय और रामलीला मैदान में पार्किंग के स्थान चिह्नित किया है। इसके बावजूद लोग बेतरतीब और मनमर्जी से गाड़ियां पार्क कर देते हैं। पहले से ही तंग सड़कों पर गाड़ियों की बेतरतीब पार्किंग रहती है। खासकर सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
कन्या स्कूल संपर्क मार्ग से लेकर गीता भवन, विश्राम गृह से नगर परिषद के बाहर से खेल मैदान व मुख्य गुरुद्वारा से अस्पताल होकर वाल्मीकि चौक तक संपर्क सड़क के किनारे सैकड़ों गाड़ियां अवैध पार्किंग स्थल पर खड़ी रहती हैं। इस वजह से यहां लोगों को जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
नगर परिषद खेल मैदान में पाल जूस के समीप नो पार्किंग स्थल पर दर्जनों वाहन पार्क किए जा रहे हैं। क्रिकेट प्रतियोगिता संचालक मधुकर डोगरी की टीम मैच शुरु होने के दौरान माईक से नो पार्किग जोन के बारे में सूचित भी करते रहे है। लेकिन बेपरवाह वाहन चालक नो पार्किंग के समीप वाहन पार्क कर चले जाते हैं। इसके अलावा विश्वकर्मा चौक से बस स्टैंड होकर मुख्य बाजार को जाने वाले मार्गों पर कुछ दुकानदार और रेहड़ी संचालक सड़क पर अतिक्रमण कर, लोगों की समस्या बढ़ाते रहे हैं।
समय-समय पर करते है कार्रवाई
समय-समय पर अभियान चलाते हैं। अवैध पार्किंग करने वालों के चालान किए जाते हैं। एनएच के फुटपाथ पर पार्किंग के बारे में एनएच के अधिकारी भी संज्ञान लें।
-मानवेंद्र ठाकुर, डीएसपी, पांवटा साहिब
फुटपाथ पर भी वाहनों का कब्जा
एनएच किनारों पर बने फुटपाथ पर भी वाहनों और रेहड़ी-फड़ी वालों का कब्जा रहता है। एनएच प्राधिकरण इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रहा है। वाहन चालक गाड़ियों को फुटपाथ पर चढ़ा देते हैं। इसके चलते बुजुर्गों, विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज पहुंचने के लिए जूझना पड़ता है।