फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The Congress staged a protest in Paonta against the opposition to the national anthem.

Sirmour News: राष्ट्रगान के विरोध पर पांवटा में कांग्रेस का प्रदर्शन

Sat, 22 Aug 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The Congress staged a protest in Paonta against the opposition to the national anthem.
पांवटा साहिब कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा के खिलाफ निकाली रोष रैली। संवाद
भाजपा के खिलाफ निकाली रोष रैली
विज्ञापन


लोक निर्माण विश्राम गृह से एसडीएम कार्यालय तक निकाली रैली

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। विधानसभा में चल रहे गतिरोध के बीच राष्ट्रगान के अपमान के आरोप को लेकर कांग्रेस मंडल पांवटा साहिब ने भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली और भाजपा विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कांग्रेस मंडल पांवटा साहिब के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद को राष्ट्रवादी पार्टी कहती है, लेकिन विधानसभा सत्र में भाजपा विधायकों का आचरण राष्ट्रगान के प्रति अपमानजनक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में राष्ट्रगान के दौरान किया व्यवहार न केवल असंवैधानिक है, बल्कि देश की भावनाओं का भी अपमान है।
विज्ञापन

अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस तरह के आचरण को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। विपक्ष को सदन में अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन राष्ट्रगान जैसे राष्ट्रीय प्रतीक का कथित रूप से अपमान करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed