{"_id":"626d889d8eb5265a35615e64","slug":"ten-peti-of-illegale-wine-recover-in-birla-and-accused-on-police-remand-nahan-news-sml4073840131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: 10 पेटी अवैध शराब बरामद, आरोपी को अदालत से मिला रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: 10 पेटी अवैध शराब बरामद, आरोपी को अदालत से मिला रिमांड
Mon, 02 May 2022 01:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:06 PM IST
सार
एसआईयू की टीम ने शनिवार को बिरला-पांवटा सड़क पर स्थित एक ढाबे के साथ खाली प्लॉट से 10 पेटियां अवैध शराब बरामद की।
विज्ञापन
शराब(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने शनिवार को धारटीधार क्षेत्र में एक ढाबे के साथ खाली प्लॉट पर दबिश देकर एक व्यक्ति से 10 पेटी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम ने शनिवार को बिरला-पांवटा सड़क पर स्थित एक ढाबे के साथ खाली प्लॉट से 10 पेटियां अवैध शराब बरामद कीं।
विज्ञापन
तफ्तीश करने पर शराब ढाबा मालिक बलिंद्र सिंह की पाई गई, जो ढाबे की आड़ में अवैध धंधे को अंजाम दे रहा था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लिया और न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नाहन की अदालत मे पेश किया जहां से आरोपी को सोमवार तक का पुलिस रिमांड मिला है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने की है।
विज्ञापन