फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tehcildhaar strike

Sirmour News: राजस्व अधिकारियों की पेन डाउन हड़ताल से कामकाज प्रभावित

Mon, 13 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
tehcildhaar strike
राजस्व अधिकारियों की पेन डाउन हड़ताल के चलते ददाहू तहसील कार्यालय परिसर में पसरा सन्नाटा। संवाद
कार्यालयों में दूरदराज क्षेत्रों से राजस्व कार्यों के लिए पहुंचे लोग हुए परेशान
विज्ञापन

हड़ताल का पता चलने पर दोपहर बाद वीरान नजर आए राजस्व कार्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पांवटा साहिब/ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के आह्वान पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की पेन डाउन हड़ताल का सिरमौर जिले में भी असर देखने को मिला। इस दौरान कामकाज प्रभावित रहा। सबसे अधिक परेशानी राजस्व कार्यों से कार्यालय पहुंचे दूरदराज क्षेत्र के लोगों को उठानी पड़ी। हड़ताल की जानकारी न होने के चलते उन्हें बैरंग ही जाना पड़ा।
रौरतलब है कि कुल्लू दशहरा में तहसीलदार के साथ ड्यूटी के दौरान हुए दुर्व्यवहार और हाथापाई करने वालों पर पुलिस और प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं हुई थी। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ ने इस मामले में सरकार और मुख्य सचिव के समक्ष गुहार लगाई थी। इसके बाद संघ के आह्वान पर प्रदेश में तहसीलदार और नायब तहसील 13 और 14 अक्तूबर को दो दिन पेन डाउन हड़ताल रखी है। हालांकि इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां सोमवार को हो चुकी हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय नाहन तहसील कार्यालय में सुबह 10 बजे लोग अपने राजस्व कार्यों को लेकर पहुंच गए। निहोग के रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें कुछ प्रमाण पत्र बनवाने थे लेकिन पता चला कि आज पेन डाउन हड़ताल है। ऐसे में उन्हें बिना कार्य करवाए ही जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार उपेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को संघ के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर पेन डाउन हड़ताल रखी गई। उन्होंने कहाकि केवल आपदा संबंधित मामलों को निपटाने का निर्णय लिया गया था। हालांकि सोमवार को ऐसा कोई मामला नहीं आया।
उधर, पांवटा साहिब, कमरऊ, सब तहसील माजरा में भी हड़ताल का असर देखने को मिला। स्थानीय निवासी भरत ठाकुर, दिनेश शर्मा, अतर सिंह, मोहब्बत अली, सुरजन सिंह, अनिश और सुखविंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार व रविवार को दो दिन का सार्वजनिक अवकाश रहा। इसलिए लोग सोमवार को राजस्व संबंधी अपने कार्यों को करवाने तहसील कार्यालयों में पहुंचे लेकिन हड़ताल होने से उन्हें मायूसी हाथ लगी।
सुबह के समय लोग दूरदराज और मैदानी क्षेत्रों से विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र, ब्यानहल्फी, इकरारनामे समेत अन्य कार्यों से कार्यालय पहुंचे। हड़ताल का पता चलने पर लोग हताश होकर लौटे। हड़ताल का पता चलने पर दिन भर कार्यालय में कम ही लोग नजर आए। तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा ने कहा कि राजस्व अधिकारी सोमवार को पूरे दिन पेन डाउन हड़ताल पर रहे।

ददाहू तहसील कार्यालय में भी पेन डाउन हड़ताल के चलते कामकाज प्रभावित रहा। तहसील कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह के समय लोग कार्यों के चलते कार्यालय पहुंचे, लेकिन तहसीलदार व नायब तहसीलदार के सीट पर न होने से उनके काम नहीं हो सके। उधर, सराहां, राजगढ़, नौहराधार, हरिपुरधार, नारग आदि तहसीलों और उप-तहसीलों में भी पेन डाउन हड़ताल के चलते लोग परेशान रहे।
---संवाद

राजस्व अधिकारियों की पेन डाउन हड़ताल के चलते ददाहू तहसील कार्यालय परिसर में पसरा सन्नाटा। संवाद

राजस्व अधिकारियों की पेन डाउन हड़ताल के चलते ददाहू तहसील कार्यालय परिसर में पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed