{"_id":"698f15bca3435dbfd30ee1d5","slug":"tehcil-office-dadhahu-nahan-news-c-177-1-ssml1028-171835-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: असुरक्षित भवन में चल रहा ददाहू तहसील का कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: असुरक्षित भवन में चल रहा ददाहू तहसील का कार्यालय
विज्ञापन
ददाहू तहसील का असुरक्षित भवन। संवाद
रेणुका विधानसभा क्षेत्र की 25 पंचायतों का केंद्र है ददाहू
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। सरकारी संस्थानों को भूमि उपलब्ध करवाने वाले राजस्व विभाग के पास अपना सुरक्षित भवन तक नहीं है। ददाहू में तहसील का कार्यालय 70 वर्ष पुराने असुरक्षित भवन में चल रहा है। वर्ष 1958 में बने इस भवन की हालत जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। इससे यह भवन कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है। भवन की दीवारों से जहां पलस्तर झड़ चुका है, वहीं छत की सीलिंग भी टूट चुकी है। बरसात के दिनों में छतों से पानी टपक कर भवन के फर्श पर ही फैल जाता है।
राजस्व विभाग की ओर से इस भवन को असुरक्षित घोषित किए जाने के बावजूद भी इसके नव निर्माण की ओर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। जबकि करीब एक वर्ष पूर्व लगभग 2.50 करोड़ का प्राक्कलन (एस्टीमेट) बना कर स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा गया है, लेकिन भवन निर्माण की ओर सरकार का कोई ध्यान तक नहीं है। जबकि ददाहू रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र का केंद्र होने के कारण करीब 25 पंचायतों के लोग अपने राजस्व व प्रशासनिक संबंधित कार्यों के लिए तहसील में आते हैं।
यही नहीं, ददाहू तहसील के माध्यम से राजस्व विभाग की ओर से जिन-जिन विभागों और संस्थानों को भूमि स्थानांतरित की गई है उन सभी विभागों व संस्थानों के आलीशान भवन बनकर तैयार हो चुके हैं लेकिन तहसील कार्यालय को अपने नए भवन के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- बाक्स
खुले में बैठ कर काम कर रहे वसिका नविस
ददाहू तहसील का अपना सुरक्षित भवन न होने के चलते तहसील में सेवारत वसिका नविसों व स्टांप विक्रेताओं को खुले आकाश के नीचे काम करना पड़ रहा है। बरसात और अधिक गर्मी के दौरान उन्हें अपने कारोबार को बंद रखना पड़ रहा है। ऐसे में बाहर से आने वाले ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-- -बाक्स
ददाहू में तहसील भवन निर्माण की प्रक्रिया जारी : सांख्यान
ददाहू में तहसील भवन के निर्माण की प्रक्रिया जारी है। भवन निर्माण को लेकर करीब 2.50 करोड़ का प्राक्कलन तैयार किया गया है। नए भवन निर्माण के दौरान तहसील का कामकाज चलाने के लिए दूसरे विकल्पों (भवन) की तलाश की जा रही है। विकल्प मिलते ही तहसील के नए भवन निर्माण की ओर कदम बढ़ाया जाएगा। बजट उपलब्ध करवाने के लिए भी सरकार से आग्रह किया जाएगा।
-राजीव सांख्यान, एसडीएम नाहन
-- -संवाद