{"_id":"69a187e3955e3d3a1d0c9179","slug":"tehcil-office-dadhahu-nahan-news-c-177-1-nhn1002-172939-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील कार्यालय भवन ददाहू जल्द होगा तैयार : जगत सिंह नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील कार्यालय भवन ददाहू जल्द होगा तैयार : जगत सिंह नेगी
विज्ञापन
ददाहू में जनसमस्याएं सुनते राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी। संवाद
ददाहू में राजस्व मंत्री ने दी जानकारी, लोगों की समस्याएं सुनीं
कहा, भवन के निर्माण पर करीब 2.50 करोड़ रुपये होंगे खर्च
राजस्व के लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू में तहसील कार्यालय का भवन जल्द बन कर तैयार होगा। इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। इसके निर्माण के लिए बजट का प्रावधान भी कर लिया जाएगा। इस भवन के निर्माण पर करीब 2.50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।
यह बात राजस्व, उद्यान व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को ददाहू में जन समस्याएं सुनने के दौरान कही। उन्होंने हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि एक वर्ष से अधिक समय से यह कार्यालय असुरक्षित भवन में चल रहा है। जबकि रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी करीब 25 पंचायतों व 11 पटवार वृत्तों के लोग अपने राजस्व व प्रशासनिक कार्यों के लिए आते हैं।
राजस्व मंत्री ने ददाहू में तहसील कार्यालय भवन के निर्माण की प्रक्रिया पूरी करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ने विश्राम गृह ददाहू में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने ददाहू में गिरि नदी किनारे रह रहे एक सामुदायिक बस्ती के परिवारों को सुरक्षित आशियाने के लिए सामुदायिक भवन के निर्माण का प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए ताकि सामुदायिक बस्ती के 20 परिवारों को एक साथ सुरक्षित स्थान पर बसाया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने राजस्व के लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने रेणुकाजी में भगवान परशुराम व माता रेणुका मंदिर में पूजा-अर्चना करके देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर बीडीओ संगड़ाह नेहा नेगी, डीएसपी सुनील राणा, तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर, सहायक अभियंता दलीप चौहान, मनीत भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान, मित्र सिंह तोमर व पंकज गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व लोग मौजूद रहे। संवाद