Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   teachers union demands

Sirmour News: गंभीर बीमारी से पीड़ित पेंशनरों को उपचार के लिए झेलनी पड़ रही परेशानी

Tue, 18 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
teachers union demands
कर्मचारी-शासन
विज्ञापन

गंभीर बीमारी से पीड़ित पेंशनरों को उपचार के लिए झेलनी पड़ रही परेशानी
बजट के अभाव में तीन से चार साल से लंबित पड़े बिलों का नहीं हो रहा भुगतान
राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ सिरमौर ने बजट के प्रावधान की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ ने लंबे समय से लंबित पड़े मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं होने पर गहरा रोष प्रकट किया है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि कई पेंशनर गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उनकी सारी जमा पूंजी उपचार में लग गई है। ऐसे में मेडिकल बिलों का लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उनको जीवन यापन करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
प्रेस को जारी बयान में राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ जिला सिरमौर के प्रधान दलीप सिंह वर्मा, नीना कौशिक, ओमलता कालरा, विजरा तोमर, सुखा मोहिल, योगराज गुप्ता, संतराम शर्मा, गुरुदेव धीमान, मदन सिंह पंवार, सुंंदर लाल सैनी, गुरदयाल सिंह सैनी, प्रेमपाल चौहान, वेद प्रकाश, मास्टर सोमचंद, यशपाल कछावा, तेज बहादुर ने कहा कि बजट के अभाव में विभिन्न विभागों में मेडिकल बिल तीन से चार साल से लंबित पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

इन बिलों का इतनी लंबी अवधि से भुगतान नहीं होने के कारण पेंशनरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई पेंशनर गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, इलाज पर अपनी सारी जमा पूंजी खर्च कर चुके हैं। महंगाई के इस दौर में जीवन यापन कठिनाई से करने में विवश हैं जबकि खर्चे लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनको समझ नहीं आ रहा है कि वह अपना इलाज करवाएं, घर चलाएं या फिर दूसरे कार्य करें। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से मांग की कि आने वाले आम बजट में लंबित चिकित्सा भत्ता बिलों के एक मुश्त भुगतान के लिए बजट का प्रावधान किया जाए ताकि सभी बिलों का एक साथ भुगतान हो सके।
संघ ने अपने साथी जगमोहन के निधन पर भी गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों को दुख वहन करने की शक्ति देने की कामना की है।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed