फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   teachers shortage in digva school

Sirmour News: उच्च पाठशाला दिग्वा में शिक्षकों के पद रिक्त, विद्यार्थी परेशान

Fri, 02 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
teachers shortage in digva school
स्कूल में दस सालों से टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल का पद रिक्त
विज्ञापन


ग्रामीणों में उपजा रोष, शिक्षक संगठनों ने भी रिक्त पदों को लेकर खोला मोर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत बिंडला दिग्वा स्थित राजकीय उच्च पाठशाला दिग्वा में करीब 10 वर्षों से टीजीटी नॉन मेडिकल और टीजीटी मेडिकल के पद रिक्त हैं। महत्वपूर्ण विषय के अध्यापकों के पद रिक्त होने से स्कूल में अध्ययनरत करीब 120 विद्यार्थियों का भविष्य गंभीर संकट में आ गया है।

विद्यालय में गणित और विज्ञान विषयों के अध्यापक न होने के कारण कई होनहार विद्यार्थी विज्ञान संकाय का चयन नहीं कर पाए, जबकि उनमें इस क्षेत्र में पढ़ाई करने की पूरी क्षमता और रुचि थी। विषय अध्यापकों के अभाव में बच्चों को मजबूरी में अन्य संकायों का चयन करना पड़ा, जिससे उनकी शैक्षणिक संभावनाओं पर सीधा असर पड़ा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि यह विद्यालय मुख्यत: गरीब व ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों के लिए शिक्षा का एकमात्र सहारा है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण विद्यार्थी बाहर के निजी या दूरस्थ स्कूलों में जाकर विज्ञान संकाय की पढ़ाई भी नहीं कर सकते। इस गंभीर समस्या पर न तो अब तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ध्यान दिया और न ही सरकार की ओर से कोई ठोस कदम उठाया गया, जिससे अभिभावकों व विद्यार्थियों में गहरा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय अध्यापक संघ बकरास शिक्षा खंड के अध्यक्ष राय सिंह ने भी इस बारे में मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से आग्रह किया है कि राजकीय उच्च पाठशाला दिग्वा में टीजीटी नॉन मेडिकल और टीजीटी मेडिकल के पद शीघ्र भरे जाएं, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और उनका भविष्य सुरक्षित हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो शिक्षक संगठन व अभिभावक आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
उधर, पंचायत प्रधान रणसिंह ने पुष्टि की और बताया कि उद्योग मंत्री से भी कई बार इस बारे में विनती की जा चुकी है। उम्मीद है जल्द रिक्त पद भरे जाएंगे।

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed