फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   teachers organised gate meeting and demanded to govt. seventh pay commission benefit

पांवटा कॉलेज में हड़ताल के बीच बंद रहा शैक्षणिक कार्य

Tue, 07 Jun 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
teachers organised gate meeting and  demanded to govt.  seventh pay commission benefit
पांवटा साहिब महाविद्यालय में भूख हड़ताल पर बैठे प्राध्यापक संघ के पदाधिकारी व सदस्य। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के महाविद्यालयों के प्राध्यापकों की सामूहिक भूख हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। इस दौरान सातवां वेतनमान अतिशीघ्र लागू करने और अकारण बंद की एमफिल एवं पीएचडी की इंक्रीमेंट को फिर से शुरू करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। हड़ताल के दौरान कॉलेज में शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बता दें कि विगत 12 दिन से अपनी मांगों को लेकर प्राध्यापक संघ रोजाना गेट मीटिंग एवं एक घंटे का धरना कर रहे थे। कोई सुनवाई न होने पर चार जून से प्रदेशभर में सामूहिक भूख हड़ताल की गई, जो मंगलवार को भी जारी रही।
विज्ञापन

केंद्रीय हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राध्यापक संघ के आह्वान पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब इकाई प्रधान डॉ. मोहन सिंह चौहान, महासचिव प्रो. रीना चौहान ने कहा कि सरकार उनकी मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है। प्राध्यापकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। 23 मई को भी महाविद्यालय प्राध्यापकों की ओर से एक दिवसीय भूख हड़ताल रखकर मांग रखी थी कि 2016 से लंबित यूजीसी स्केल अनुसार सातवां वेतनमान अतिशीघ्र लागू किया जाए। इसके अलावा अकारण बंद की एमफिल व पीएचडी की
विज्ञापन
विज्ञापन

इंक्रीमेंट फिर से शुरू की जाए। कॉलेज में नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का लाभ दिया जाए।
कॉलेज में प्रोफेसर का पद सृजित किए जाएं। ये सभी मांगे यूजीसी के नियमों पर आधारित हैं। इस मौके पर सहसचिव प्रो. पूजा भट्टी, प्रो. उषा जोशी, प्रो. रविंद्र, प्रो. मनदीप सिंह गांधी, प्रो. नेहा मिश्रा, प्रो. किरण बाला, प्रो. दीपा चौहान, प्रो. नंदिनी समेत पांवटा इकाई ने प्राचार्या डॉ. वीना राठौर के माध्यम से प्रदेश की सरकार को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed