फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   teachers learning teaching tips in diet

Sirmour News: नाहन में शिक्षकों को सरल तरीके से पढ़ाने पर किया जा रहा दक्ष

Tue, 12 Sep 2023 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
teachers learning teaching tips in diet
सचित्र-
विज्ञापन

शिक्षकों को सरल तरीके से पढ़ाने पर किया जा रहा दक्ष
डाइट नाहन में विज्ञान विषय के शिक्षकों को सिखाए जा रहे गुर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन में शिक्षकों को बच्चों को कठिन विषयों को सरल तरीके से पढ़ाने के गुर सिखाए जा रहे हैं। बच्चों को खेल-खेल में और मनोरंजक ढंग से कैसे पढ़ाएं, जिससे बच्चा तनाव मुक्त शिक्षा प्राप्त करे, इसपर स्रोत व्यक्ति अहम जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
दरअसल, सर्व शिक्षा अभियान और विश्व बैंक के स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत विज्ञान विषय के उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए डाइट नाहन में कार्यशाला आयोजित की जा रही है। तीसरे चरण की पांच दिवसीय कार्यशाला में 47 शिक्षक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला समन्वयक ओमकार शर्मा ने बताया कि यह कार्यशाला 15 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद नॉन मेडिकल शिक्षकों की चौथे चरण की कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में स्रोत व्यक्ति दिनेश कुमार, शफी मोहम्मद, विक्रम सिंह विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित कर रहे हैं जिससे शिक्षकों की दक्षता में भी वृद्धि हो सकेगी। शिक्षकों को अलग-अलग तरह की एक्टिविटी को टीएलएम के जरिए करवाने के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed