फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   taal school stood second in sanskrit pratiyogita

Sirmour News: उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल टीम का रहा बेहतर प्रदर्शन

Fri, 25 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
taal school stood second in sanskrit pratiyogita
- जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली सिरमौरी ताल स्कूल टीम अपने
उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल टीम का रहा बेहतर प्रदर्शन
विज्ञापन

जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में प्राप्त किया दूसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल का जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन रहा है। छात्रों ने कनिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। स्कूल वापस पहुंचने पर स्कूल टीम का स्वागत किया गया।

आचार्य देवेंद्र शर्मा ने कहा कि राजकीय उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल को गौरवान्वित किया। हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी शिमला के अंतर्गत जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता नाहन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में हुई जिसमें कि जिला सिरमौर के सातों शिक्षा ब्लॉक के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें मुख्य रूप से चार प्रतिस्पर्धाएं संस्कृत मंत्रोच्चारण स्पर्धा, संस्कृत श्लोकाेच्चारण स्पर्धा, संस्कृत भाषण स्पर्धा, संस्कृत गीतिका स्पर्धा शामिल थी।
विज्ञापन

पांवटा साहिब शिक्षा खंड के राजकीय उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल ने जिलास्तर की संस्कृत प्रतियोगिता के चारों प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया जिसमें कि आचार्य देवेंद्र शर्मा, शास्त्री के मार्गदर्शन में मंत्रोच्चारण में दिव्यांक्ष कक्षा 8वीं, श्लोकाेच्चारण में प्रतिज्ञा कक्षा 8वीं, भाषण में वंदना कक्षा 10वीं, गीतिका में कृष कुमार कक्षा 10वीं ने हिस्सा लिया। इसमें दोनों प्रतिस्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंत्रोचारण में दिव्यांक्ष तथा श्लोकाेच्चारण में प्रतिज्ञा ने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। विजेता छात्रों ने अपनी जीत का श्रेय शास्त्री देवेंद्र शर्मा तथा समस्त अध्यापकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार तथा समस्त अध्यापकों ने जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए देवेंद्र शर्मा शास्त्री व टीम को बधाई दी है।
संवाद

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed