फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sweep programme organised in manlaha

Sirmour News: मंडलाहां में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को किया जागरूक

Mon, 06 May 2024 06:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 06:13 PM IST
विज्ञापन
sweep programme organised in manlaha
मंडलाहां में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत सोमवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत नेहली धीडा के मंडलाहां में राजकीय उच्च विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को चुनाव गीत व चुनाव संदेशों के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया गया और मतदान करने की शपथ भी दिलवाई गई।

कार्यक्रम के अवसर पर मतदाताओं के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सोमवार को 35 व्यक्तियों ने हिस्सा बनकर मतदान करने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।
विज्ञापन


जागरूकता कार्यक्रम के 35 प्रबुद्ध मतदाताओं ने मतदान में सहभागिता की शपथ ली और पूरी ऊर्जा जोश से सुदृढ़ राष्ट्र व सशक्त लोकतंत्र के लिए भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ ली। नाहन क्षेत्र में स्वीप के नोडल अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों का लगातार आयोजन किया जा रहा है उसमें मुख्यत: मंडलाहां वार्ड के गांव काटल, डगजार, डूंगीसैर व मंडलाहां में स्वीप गतिविधियों का प्रचार किया गया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित कर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाना है। इस पर मुख्याध्यापिका शालू परमार सहित सभी अध्यापकगण विद्यालय प्रबंधन सदस्य, पंचायत वार्ड सदस्य और अन्य प्रमुख जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed