फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   swaran samaj strkie for their demand and organised railly in rajgargh sirmaur

गिरफ्तारियों को लेकर फूटा गुस्सा, राजगढ़ में सवर्ण समाज का हल्ला बोल

Sat, 19 Mar 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
swaran samaj strkie for their demand  and organised railly in rajgargh sirmaur
देवभूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि सवर्ण संगठन के पदाधिकारियों की गिरफ्तारियों के खिलाफ राजगढ़ म? - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। सवर्ण आयोग के गठन को लेकर संघर्ष कर रहे रुमित ठाकुर, मदन ठाकुर व दीपक की गिरफ्तारियों और शिमला पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज देखकर प्रदेशभर से सवर्ण समाज के पदाधिकारियों को उनके घरों से गिरफ्तार करने को लेकर सवर्ण समाज में आक्रोश बढ़ गया है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम देवभूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि सवर्ण संगठन के सदस्यों ने राजगढ़ में संगठनों के पदाधिकारियों को गिरफ्तार करने और यह गिरफ्तारियां जारी रखने के विरोध में रैली निकाली।
विज्ञापन

दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप से लेकर पुलिस थाने तक रैली निकाली और सरकार व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सवर्ण समाज के सैकड़ों युवाओं ने पुलिस थाने के बाहर काफी देर नारेबाजी की। रैली में युवाओं ने प्रदेश सरकार होश में आओ, झूठी गिरफ्तारी बंद करो, सवर्ण एकता जिंदाबाद आदि नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व चूरूवाधार के जंगल में बिशु स्थल पर सिरमौर जिले के इन दोनों संगठनों के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और सवर्ण एकता के लिए कुछ भी करने की कसमें खाईं। युवाओं में इस बात को लेकर भारी रोष व्याप्त है कि सरकार व पुलिस उनके पदाधिकारियों पर झूठे केस बनाकर उन्हें गिरफ्तार कर रहे है, जिसका समाज के लोग विरोध करते रहेंगे।

.....
प्रदर्शन के बाद विधायक से मिले कार्यकर्ता
राजगढ़ में प्रदर्शन के बाद दोनों संगठनों के कार्यकर्ता विधायक रीना कश्यप से मिले। कार्यकर्ताओं ने विधायक को बताया कि शिमला में प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारियां की जा रही हैं, जो गलत है। कार्यकर्ताओं पर झूठे केस बनाए जा रहे हैं। विधायक ने इसको लेकर प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed