फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   swaran samaj strike for their demand in dadhau and organised railly

गिरफ्तारी के विरोध में सवर्ण समाज ने ददाहू में किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 21 Mar 2022 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
swaran samaj strike for their demand in dadhau  and organised railly
ददाहू बाजार में नारेबाजी करते सवर्ण संगठन की रेणुका इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। सवर्ण समाज की रेणुका इकाई ने रविवार को ददाहू में धरना प्रदर्शन करके गिरफ्तार किए गए देवभूमि क्षत्रिय संगठन के नेताओं और पदाधिकारियों को रिहा करने की मांग की। इस दौरान संगठन से कार्यकर्ताओं ने ददाहू बाजार में रैली भी निकाली, जिसमें संगठन से जुडे़ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व संगठन के पदाधिकारियों ने सामुदायिक भवन ददाहू में बैठक करके आगामी रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

सवर्ण संगठन की रेणुका इकाई के अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा सरकार के इशारे पर पुलिस ने संगठन के रुमित ठाकुर, मदन ठाकुर, दीपक ठाकुर, स्वराज और पवन को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद रिमांड पर लिया है, जबकि संगठन से जुड़े यह पदाधिकारी पुरी तरहा से बेकसूर और निर्दोष हैं। अनिल ठाकुर ने कहा कि सवर्ण संगठन के पदाधिकारी सवर्णों के हितों के लिए अपना आंदोलन चलाए हुए हैं, जबकि प्रदेश सरकार के इशारे पर पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मामले बनाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने संगठन के नेताओं को रिहा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बैठक में सोहन सिंह तोमर, जयपाल ठाकुर, हरिंदर ठाकुर, कुलदीप ठाकुर व मुल्तान सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed