फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Survey and repair Nahan-Sarahan-Kumarhatti four lane

Sirmour News: नाहन-सराहां-कुमारहट्टी फोरलेन का सर्वे करें दुरुस्त

Mon, 16 Dec 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Survey and repair Nahan-Sarahan-Kumarhatti four lane
सराहां में नाहन-कुमारहट्टी एनएच 907ए के विस्तारीकरण मामले में आप?त्तियां व सुझाव को लेकर आयोजित
एनएच को डबल लेन करने को लेकर बैठक में लोगों ने एसडीएम को बताईं आपत्तियां, सुझाव भी दिए
विज्ञापन

सड़क पर साढ़े सात मीटर चौड़ी होगी टारिंग, दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर लगेंगी ब्लॉक टाइलें
एनएच को डबल लेन करने को लेकर आपत्तियां और सुझाव दर्ज करने को बुलाई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। सिरमौर और सोलन जिला को जोड़ने वाले नाहन-सराहां-कुमारहट्टी एनएच को डबल लेन करने को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बारे लोगों की आपित्तयां और सुझाव जानने को लेकर एसडीएम पच्छाद ने बैठक की। इसमें एनएच के अधिशासी अभियंता भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उन गांवों के लोगों को बुलाया गया जो एनएच में आते हैं। इसमें विशेष रूप से लवासा चौकी, कनलोग, बनाहा की सेर, काहन, सराहां, बटोल चौक, टिक्कर, चरावग, धरयार, बाग पशोग, नैना टिक्कर और साधना घाट गांवों के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

बैठक में लोगों ने जहां सुझाव रखे वहीं, नक्शे को लेकर भी बात की। बनाहा की सेर निवासी देशराज ठाकुर ने सर्वे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सर्वे सही ढंग से किया जाए। जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा ने कहा कि काहन गांव में डंगा लगाया जाए। लोगों की आवाजाही के लिए फुटपाथ का निर्माण होना चाहिए। इसके अलावा बाग पशोग पंचायत की प्रधान राजेश्वरी शर्मा ने बाग पशोग में शी हॉट की सीढि़यों और भवन को नुकसान न पहुंचे की अपील की। बनाहा धिनी पंचायत के पूर्व प्रधान अनूप शर्मा, बाग पशोग पंचायत के पूर्व प्रधान प्रकाश भाटिया, राजेश ठाकुर, जगमोहन ठाकुर ने नेशनल हाईवे निर्माण को लेकर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में बताया गया कि सड़क की टारिंग साढ़े सात मीटर चौड़ी होगी। इसके बाहर दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर ब्लॉक टाइलें लगाई जाएंगी। यही नहीं एनएच के साथ जो सड़कें होंगी उनको भी ठीक करवाया जाएगा। इसके अलावा तीखे मोड़ खोले जाएंगे।

बैठक में एसडीएम प्रियंका चंद्रा, नेशनल हाईवे विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा, तहसीलदार पच्छाद नरेश चौहान, सहायक अभियंता नेशनल हाईवे विभाग सूर्यकांत सेमवाल, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जगदीश शर्मा, जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा, बाग पशोग पंचायत की प्रधान राजेश्वरी शर्मा, बनाहा धिन्नी पंचायत के प्रधान अरुण शर्मा, शिवकुमार गुप्ता, अनूप शर्मा, देशराज ठाकुर व प्रकाश भाटिया समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

सराहां में नाहन-कुमारहट्टी एनएच 907ए के विस्तारीकरण मामले में आप?त्तियां व सुझाव को लेकर आयोजित

सराहां में नाहन-कुमारहट्टी एनएच 907ए के विस्तारीकरण मामले में आप?त्तियां व सुझाव को लेकर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed