फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   students of dharkoti school honoured

धारकोटी स्कूल के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

Thu, 22 Dec 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर) Updated Thu, 22 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


शिलाई (सिरमौर)। राजकीय उच्च पाठशाला धार कोटी उतरोऊ का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह वीरवार को धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में स्थानीय पंचायत के समाज सेवी एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अध्यापक अवनिंद्र कुमार और एसएमसी के अध्यक्ष मोहिंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अध्यापक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और साल भर हुई गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान शिक्षा, खेल और अनुशासन में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मानित हुए विद्यार्थियों में रीतू राणा, प्रोमिला देवी, नेहा कुमारी, निकिता, रेशमा राणा, नवीन राणा, बॉबी चौहान आदि शामिल हैं। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सिरमौर नाटी डालकर धमाल मचाया। कार्यक्रम में भाषा अध्यापक मान सिंह चौहान, ईश्वर राणा, रामरत्ती राणा, कंवर सिंह राणा, आशा देवी, नरेंद्र कुमार शास्त्री सहित विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed