फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   students learnt about aapdha prabandhan in dav school

Sirmour News: आपदाओं के दौरान कैसे करें बचाव बारे बच्चों को किया जागरूक

Mon, 29 Apr 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
students learnt about aapdha prabandhan in dav school
डीएवी स्कूल नाहन में मॉक ड्रिल के दौरान गृह रक्षक एवं अन्य। संवाद
आपदाओं के दौरान कैसे करें बचाव के बारे में बच्चों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। दयानंद आदर्श विद्यालय (डीएवी) पब्लिक स्कूल नाहन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के संयुक्त सौजन्य से चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक बल, नाहन की टीमों की ओर से विद्यालय में बच्चों को मॉक अभ्यास, खोज एवं बचाव, अग्नि सुरक्षा, सुरक्षित निकासी, सीपीआर (कृत्रिम हृदय संचालन) तथा महत्वपूर्ण आपदा एवं आपातकालीन नंबरों के बारे में बच्चों को प्रशिक्षित किया गया।

डीएवी पब्लिक स्कूल नाहन के प्रधानाचार्य जसविंद्र वर्मा ने बताया कि स्कूल सुरक्षा अभियान के तहत इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन न केवल सरकारी बल्कि निजी स्कूलों में भी बच्चों के हित एवं सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए आयोजित करवाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा किसी भी समय आ सकती है एवं इससे बचने के लिए स्कूलों में लगभग दो से तीन मोक अभ्यास का आयोजन सभी स्कूल प्रशासन को प्रतिवर्ष करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण/जागरुकता कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों सहित लगभग 350 बच्चों ने आपदाओं पर बुनियादी प्रशिक्षण/जागरुकता हासिल की। उन्होंने इस मुहिम व सहयोग के लिए जिला प्रशासन, सिरमौर एवं गृह रक्षक बल, नाहन का विद्यालय की तरफ से धन्यवाद एवं आभार भी प्रकट किया। इस कार्यक्रम का समन्वय विद्यालय के अध्यापक, मोहम्मद इसरार द्वारा किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षकों के रूप में जिला प्रशासन, सिरमौर से राजन कुमार शर्मा, अरविंद चौहान, राम कुमार तथा हिमाचल गृह रक्षक बल, नाहन से प्लाटून कमांडर एवं प्रशिक्षक संतोष कुमारी, प्रशिक्षक रामादेवी, राकेश कुमार, शशि पाल, दीपक, रामलाल, मोहम्मद इमाम, यशपाल सिंह, ओम प्रकाश, रणजीत सिंह व अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed