{"_id":"67dd76f12cc41e03c901146e","slug":"students-learn-about-civil-services-in-ponta-college-nahan-news-c-177-1-ssml1030-146241-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विद्यार्थियों को दी सिविल सर्विसेज परीक्षा प्रक्रिया, पाठ्यक्रम की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विद्यार्थियों को दी सिविल सर्विसेज परीक्षा प्रक्रिया, पाठ्यक्रम की जानकारी
विज्ञापन
विद्यार्थियों को दी सिविल सर्विसेज परीक्षा प्रक्रिया, पाठ्यक्रम की जानकारी
दो दिवसीय कार्यशाला में 80 विद्यार्थियों के मॉक टेस्ट और मॉक इंटरव्यू भी लिए
कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल एवं निम्बस चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल एवं निम्बस अकादमी चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय हाउ टू प्रिपेयर फॉर सिविल सर्विसेज था। इसमें दो दिनों में विभिन्न विषयों के रिसोर्स पर्सन ने 80 विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यशाला में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए आवश्यक जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान, रिसोर्स पर्सन ने विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज की परीक्षा की प्रक्रिया, पाठ्यक्रम और तैयारी के लिए आवश्यक रणनीतियों के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा मॉक टेस्ट और मॉक इंटरव्यू भी लिए गए।
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने कहा विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए आवश्यक जानकारी और कौशल प्रदान करने के लिए यह कार्यशाला बहुत उपयोगी थी। कार्यशाला के माध्यम से, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय और निम्बस अकादमी चंडीगढ़ ने मिलकर विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए आवश्यक जानकारी और कौशल प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
विज्ञापन
कार्यशाला में बीए, बी-कॉम, बीएससी तथा इंग्लिश, भूगोल, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, गणित, वाणिज्य विषयों के विषयों के लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
सेल के कला संकाय से सदस्य डॉ. ऊषा जोशी और ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी प्रो दीपा चौहान ने बताया कि पहले दिन निम्बस अकादमी के निदेशक राजीव और फैकल्टी सदस्य अभिषेक ने हिमाचल सामान्य ज्ञान और कुलवंत ने इतिहास विषय पर जानकारी दी। दूसरे दिन भारतीय राजनीति के विषय विशेषज्ञ पर गौरव तथा अरकाज ने भूगोल और पर्यावरण विज्ञान पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस कार्यशाला में सेल डिप्टी हेड प्रो. विमी रानी, डॉ. ध्यान सिंह तोमर, डॉ. विवेक नेगी, दीपक और रवीना उपस्थित रहे।
संवाद
...