फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   student clear nda exam

Sirmour News: एसवीएन नाहन के अनुराग एनडीए की परीक्षा की उत्तीर्ण

Fri, 08 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
student clear nda exam
नाहन (सिरमौर)। शिशु विद्या निकेतन स्कूल नाहन के छात्र अनुराग निवासी दुर्गम क्षेत्र कोडगा ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। शुक्रवार को अनुराग ने स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर और शिक्षकों का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधन ने होनहार छात्र का शानदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि दुर्गम क्षेत्र कोड़गा से ताल्लुक रखने वाले अनुराग ने यह साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों और सही मार्गदर्शन मिले तो ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी देश की सर्वोच्च सेवाओं में स्थान पाया जा सकता है। अनुराग भारतीय सेना में ऑफिसर (लेफ्टिनेंट) बनकर देश की सेवा करेंगे। उन्होंने छात्र व उसके परिवार को बधाई दी। अनुराग ने कहा कि जब वह आठवीं कक्षा में थे तो उनके भाई (मौसी के बेटे) का चयन भारतीय सेना में हुआ। उसके भाई ने बताया कि उनके बड़े अधिकारी भी होते हैं और उनका चयन सीधे होता है। इसके बाद उन्होंने ठान लिया कि वह भी भारतीय सेना में बड़े अधिकारी बनेंगे। उन्होंने कहा कि पहले तीन प्रयासों में लिखित परीक्षा में ही असफल हो गए लेकिन हार नहीं मानी। एनडीए के लिए आगे की पढ़ाई भी छोड़ दी और पूरा समय तैयारी को दिया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य चंद्रकला, शिक्षक अवतार सिंह ने भी छात्र को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed