{"_id":"6a844a342ae558e04002ed79","slug":"strengthen-security-arrangements-around-the-sheetla-mata-temple-nahan-news-c-177-1-nhn1002-186407-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शीतला माता मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शीतला माता मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करें
विज्ञापन
महिलाओं ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, टैक्सी पार्किंग और अतिक्रमण हटाने का आग्रह
नाहन (सिरमौर)। शीतला माता मंदिर नाहन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अतिक्रमण हटाने की महिलाओं ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल हरप्रीत कौर, सुनीता, किरण और अर्चना ने बताया कि शीतला माता मंदिर के आसपास नशे के आदी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। कई लोग नशे की हालत में भी यहां बैठे रहते हैं। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और अन्य राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
महिलाओं ने बताया कि मंदिर के पास वाली सड़क आर्मी एरिया की ओर जाने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इस सड़क के किनारे टैक्सियां खड़ी रहने से लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है और कई बार यातायात व्यवस्था भी बिगड़ जाती है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे टैक्सियों के खड़े रहने से महिलाओं और अन्य राहगीरों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और टैक्सियों के लिए उचित पार्किंग स्थल निर्धारित करने की मांग की है। संवाद