{"_id":"62828d17540db93690393b32","slug":"store-burnt-in-badha-chowk-nahan-and-two-lakhs-properity-destroyed-nahan-news-sml4090467118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा चौक में स्टोर में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा चौक में स्टोर में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
नाहन के बड़ा चौक में तीसरी मंजिल पर बने स्टोर से आग लगने के बाद उठता धुआं। संवाद
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। बाजार के बीचोंबीच बड़ा चौक में एक स्टोर में आग लगने से करीब दो लाख का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शॉर्टसर्किट से आग लगी है।
जानकारी के अनुसार दोपहर बाद बड़ा चौक स्थित विशाल लोहिया के मकान की तीसरी मंजिल में बने स्टोर में अचानक आग लग गई। इस स्टोर में फरीदखान का चूड़ी और अन्य सामान रखा था। सोमवार को स्टोर बंद था। इस दौरान कोई वहां नहीं था। आसपास के लोगों ने जब स्टोर की खिड़की से धुआं निकालता देखा तो दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन रमेश चंद के नेतृत्व में दमकल टीम तीन बजे मौके पर पहुंची। स्टोर का ताला तोड़कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। साथ ही कच्चा टैंक पुलिस चौकी को भी आग की घटना की जानकारी दी। करीब तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम में लीडिंग फायरमैन रमेश चंद के अलावा फायरमैन रामदयाल, नीरज कुमार, राजेश कुमार, तपेंद्र सिंह, रोशन अली, प्लाटून कमांडर राजेंद्र कुमार, चालक अनिल और नरेश ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
लीडिंग फायरमैन रमेश चंद ने बताया कि बड़ा चौक में आग लगने से स्टोर में रखा फरीद खान का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। दमकल टीम ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

नाहन के बड़ा चौक में स्टोर की आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद- फोटो : NAHAN

नाहन के बड़ा चौक में आग लगने के बाद स्टोर से उठते धुएं के गुबार। संवाद- फोटो : NAHAN