Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renuka ji mela invitation to four devta

Sirmour News: अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में चार देवता भरेंगे हाजिरी, प्रशासन ने दिया न्योता

Sat, 14 Nov 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
renuka ji mela invitation to four devta
- 19 नवंबर को ददाहू पहुंचेंगे चारों देवता, चांदी के सिंहासन पर सवार होकर आएंगे भगवान परशुराम
विज्ञापन

- प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिरों में पहुंचकर परंपरानुसार भेंट अर्पित कर दिया व्यक्तिगत निमंत्रण
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में इस वर्ष भी क्षेत्र के चार देवता अपनी हाजिरी भरेंगे। मेले की पारंपरिक धार्मिक रस्म के तहत जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को चारों देवताओं को व्यक्तिगत निमंत्रण (न्योता) दिया गया। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी संबंधित मंदिरों में पहुंचे और देवताओं के चरणों में पारंपरिक भेंट अर्पित कर मेले में शामिल होने का न्योता दिया।
परंपरा के अनुसार आसपास के क्षेत्रों से चार देवता ही रेणुकाजी मेले में शिरकत करने पहुंचते हैं। स्थानीय भाषा में देवताओं को व्यक्तिगत निमंत्रण देने की इस परंपरा को ‘न्यौंग’ कहा जाता है। मान्यता है कि बिना निमंत्रण के देवता मेले में अपनी हाजिरी नहीं भरते।
विज्ञापन

इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर अपने अधीनस्थ कर्मचारी के साथ भगवान परशुराम के प्राचीन एवं प्रसिद्ध जामू मंदिर तथा सैनधार क्षेत्र के कटाह मंदिर पहुंचे। वहीं, महासू देवता मंदिर में निमंत्रण देने की जिम्मेदारी तहसीलदार कमरऊ और कानूनगो को सौंपी गई। मंडलाह स्थित परशुराम मंदिर में देवता को निमंत्रण देने के लिए तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार और कानूनगो को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुका विकास बोर्ड की ओर से सभी देवताओं के लिए पारंपरिक भेंट के रूप में चावल, गुड़ की भेली, नारियल, शुद्ध घी और मिठाई भेजी गई। भगवान परशुराम मंदिर जामू के पुजारी चेतराम और कटाहा मंदिर के पुजारी गणेश दत्त ने देवताओं की भेंट स्वीकार कर प्रशासनिक अधिकारियों को आशीर्वाद दिया।
----
19 नवंबर को निकलेगी देवताओं की शोभायात्रा
चारों देवता 19 नवंबर की सुबह ददाहू पहुंचेंगे और मेले की शोभायात्रा में शामिल होंगे। चांदी के सिंहासन पर सवार होकर पहुंचने वाले भगवान परशुराम सहित अन्य देवताओं की उपस्थिति से मेले की धार्मिक परंपराओं का निर्वहन होगा। कार्तिक शुक्ल पक्ष की दसवीं तिथि को चारों देवता मेले में अपनी हाजिरी भरेंगे। इसके साथ ही छह दिनों तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले का विधिवत आगाज होगा।

रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि मेले में शामिल होने वाले चारों देवताओं को प्रशासन की ओर से व्यक्तिगत निमंत्रण भेजा गया है। इस मौके पर भगवान परशुराम सेवादल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, भगवान परशुराम के मुख्य कारदार विरेंद्र सिंह, कटाहा मंदिर के प्रधान अमर सिंह ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed