फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Stop charging Rs 5 extra on crop purchase: Tarsem

फसल खरीद पर 5 रुपये अधिक राशि वसूलनी बंद करें : तरसेम

Thu, 16 Oct 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Stop charging Rs 5 extra on crop purchase: Tarsem
धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करते भारतीय किसान यूनियन के सदस्य। संवाद 
किसान यूनियन ने अतिरिक्त निदेशक कृषि विभाग को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेशाध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी और हरजीत सिंह दडीवाला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त निदेशक कृषि विभाग सुरेश कुमार से मिला और किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जामनीवाला और कुंडिया पंचायतों में जंगली जानवरों के आतंक से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। इससे बचाव के लिए सोलर फेंसिंग और छोटे कृषि यंत्रों पर सरकार से सब्सिडी देने की मांग की गई है। सग्गी ने कहा कि गेहूं खरीद के दौरान प्रति बैग 50 रुपये (प्रति क्विंटल 14 रुपये) वसूले गए थे, जबकि धान खरीद में सात रुपये प्रति बैग (37.5 किग्रा) यानी करीब 19 रुपये प्रति क्विंटल वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों से पांच रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त वसूली की जा रही है, जिसका भाकियू विरोध करता है। यह राशि किसानों से जबरन वसूली जा रही है। अतिरिक्त निदेशक कृषि विभाग ने किसानों की मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में भाकियू प्रतिनिधियों ने पांवटा साहिब धान खरीद केंद्र का निरीक्षण भी किया और किसानों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही धान उत्पादकों से अपील की गई कि फसल बेचने के बाद धान वेस्ट-कूड़ा अवश्य वापस ले जाएं। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी साहिब सिंह, उप निदेशक कृषि विभाग राजकुमार, उपमंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी रश्मि भटनागर, हरजीत सिंह सहित भाकियू के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed