फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   state health trainer sashi thakur died due to heart attack

हृदय गति रुकने से राज्य स्वास्थ्य प्रशिक्षक शशिपाल ठाकुर का निधन

Sat, 25 Jun 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
state health trainer sashi thakur died due to heart attack
दिवंगत राज्य स्वास्थ्य प्रशिक्षण शशिपाल ठाकुर। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज के राज्य स्वास्थ्य प्रशिक्षक शशिपाल ठाकुर का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है। मूल रूप से सोलन के कुनिहार के रहने वाले शशिपाल ठाकुर की शुक्रवार देर शाम नाहन में तबीयत बिगड़ी। इसके बाद वे स्वयं गाड़ी लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ठाकुर अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और बेटी छोड़ गए हैं। वे वर्तमान में नाहन में आशा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला में प्रशिक्षण प्रदान कर रहे थे। शनिवार को इस कार्यशाला का समापन होना था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षा के प्रशिक्षण की शशिपाल ठाकुर को इतनी जबरदस्त महारत हासिल थी कि हर कोई उनकी बताई बातों को जहन में उतार लेता था। उनके आकस्मिक निधन से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित आशा वर्कर, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रशिक्षण के दौरान की शोक सभा
नाहन में चल रहे आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के दौरान दिवंगत शशिपाल ठाकुर को शोक सभा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद, स्वास्थ्य शिक्षिका कमला नेगी सहित कार्यशाला में मौजूद समस्त आशा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया।

इसके अलावा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल, स्वास्थ्य शिक्षक सुनील कुमार, आशा कार्यकर्ता मीना शर्मा, आशा कार्यकर्ता खंड धगेड़ा की प्रधान किरण ठाकुर आदि ने भी शशिपाल ठाकुर के निधन पर शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed