फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   state govt. open the school with sop

एसओपी के साथ खोले जाएं विद्यालय : सरैक

Wed, 20 Oct 2021 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
state govt. open the school with sop
सेवानिवृत्त जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी रमेश सरैक। - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। सेवानिवृत्त जिला सहायक शारीरिक अधिकारी रमेश सरैक ने प्रदेश सरकार से एसओपी के साथ विद्यालय खोलने की मांग की है। बुधवार को राजगढ़ में जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बच्चों के भविष्य को देखते हुए सरकार से इस विषय पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब राजनैतिक रैलियों, मेलों, स्टार नाइटों और सामाजिक समारोह में उमड़ रही असीमित भीड़ एकत्रित होने पर कोई पाबंदी नहीं, तो स्कूलों को खोलने पर सरकार का ढुलमुल रवैया क्यों है? जहां पर बच्चों की सीमित संख्या होती है, उनका सरकार की ओर से जारी एसओपी के तहत आसानी से प्रबंधन हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन शिक्षा मात्र एक औपचारिकता है जो बच्चों को अपने मुकाम तक नहीं पहुंचा सकता है। स्कूल खोलने के लिए अध्यापकों को कोविड नियमों का पालन करने के बारे में सख्त हिदायत दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं। इस बारे में सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed