{"_id":"623e135ed9a3840df1259832","slug":"state-govt-can-not-give-old-pension-to-employees-said-sukh-ram-in-ponta-sahib-nahan-news-sml4036645143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार चाहकर भी नहीं दे सकती पुरानी पेंशन : सुखराम चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार चाहकर भी नहीं दे सकती पुरानी पेंशन : सुखराम चौधरी
विज्ञापन
पांवटा की कन्या रावमापा में सोलर पावर प्लांट व ज्ञानोदय कार्यक्रम के स्मार्ट क्लासेस का उद्धघाट
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने शुक्रवार को पांवटा स्कूल में सोलर पावर प्लांट व ज्ञानोदय कार्यक्रम के स्मार्ट क्लासेस समेत विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही शिकायतों को भी सुना।
कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहाकि देश के राज्यों में हिमाचल में सबसे कम बिजली की दरें हैं। अब 60 यूनिट हर उपभोक्ताओं को फ्री बिजली दी जा रही है। पुरानी पेंशन चाहकर भी सरकार नहीं दे सकती। आर्थिक हालात बेहतर नहीं हैं। इससे पूर्व ऊर्जा मंत्री ने कन्या स्कूल में 25 किलोवाट के ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला पांवटा साहिब में ज्ञानोदय कार्यक्रम के तहत स्मार्ट क्लासेस का भी शुभारंभ किया। ऊर्जा मंत्री ने दोपहर को कन्या स्कूल में समुदाय के सदस्यों, एसएमसी सदस्यों और शिक्षा ब्लॉक, पांवटा साहिब के स्कूल प्रमुखों को संबोधित किया।
विज्ञापन
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक शालू परमार ने मुख्यातिथि का स्वागत व विज्ञान क्षेत्र में जिला के स्कूलों में प्रगति पर चल रही गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, जिला शिक्षा उप निदेशक अधिकारी (हायर) कर्मचंद, उप निदेशक प्रारंभिक सिरमौर गुरजीवन सिंह, राज्य प्रयोजन अधिकारी, प्रधानाचार्य कन्या स्कूल पांवटा साहिब डॉ. दीर्घायु प्रसाद कीमोटी, डॉ. प्रेमपाल ठाकुर, परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा एनजीसी रवि शर्मा, गोरखनाथ चौधरी, परमीत कौर, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक शालू परमार, अजय शर्मा, सुरेंद्र सिंह, शिक्षा देवी, प्रेम सिंह, शिव कुमार, राजकुमार, सुमति शर्मा, बलबीर सिंह, रजनीकांत, सज्जन सिंह, इंद्र राणा, बलबीर सिंह और राधा देवी मौजूद रहे।