फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   State BJP President welcomes waiving electricity bill

भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं का किया स्वागत

Thu, 27 Jan 2022 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
State BJP President welcomes waiving electricity bill
सर्किट हाउस नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते सांसद सुरेश कश्यप। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की घोषणाओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण राज्यत्व दिवस पर ऐसा पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री ने इतनी बड़ी घोषणाएं की हों। इससे हिमाचल के हजारों कर्मचारियों समेत जनता को बड़ा लाभ मिलेगा। नाहन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इससे सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर है। अब हिमाचल के पेंशनरों को भी पंजाब वेतन आयोग के आधार पर लाभ दिया जाएगा। कश्यप ने कहा कि प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल ही एक ऐसी श्रेणी है, जिसकी नियुक्ति नियमित रूप से की जाती है। बाकि सभी श्रेणियों को अनुबंध आधार पर नियुक्त किया जाता है।
2015 से पूर्व नियुक्त कांस्टेबल को 2 वर्ष बाद अगला उच्च वेतनमान दिया जाता था, लेकिन पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान 2015 में कांस्टेबल को उच्च वेतनमान मिलने की अवधि को 2 से बढ़ाकर 8 वर्ष कर दिया था। कांस्टेबल की मांग पर विचार के बाद अब जयराम सरकार ने यह निर्णय लिया गया है कि 2015 के बाद नियुक्त कॉन्स्टेबल को अन्य श्रेणियों की तर्ज पर समान कार्यकाल के बरइ उच्च वेतनमान के लिए पात्र माना जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 60 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने और यूनिट दरों को कम करके 1 रुपया करने से जनता को बड़ा लाभ दिया है। इस मौके पर विधायक डॉ. राजीव बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता और मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed