फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   stamp commission go down-saler on strike

Sirmour News: स्टांप पर कमीशन घटाने के विरोध में भड़के विक्रेता, नाहन में की नारेबाजी

Sat, 09 Sep 2023 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
stamp commission go down-saler on strike
नाहन में स्टांप पेपर पर कमीशन घटाने के विरोध में अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते विक्रेता। स
सचित्र
विज्ञापन

स्टांप पर कमीशन घटाने के विरोध में भड़के विक्रेता, नाहन में की नारेबाजी

अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, कमीशन यथावत रखने की उठाई मांग

बोले, ई-स्टांपिंग के तहत कई तरह की पेचिदगियों से गुजरेंगे स्टांप विक्रेता

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिले की विभिन्न तहसीलों से जुड़े स्टांप विक्रेताओं ने कमीशन घटाए जाने के विरोध में शुक्रवार को नाहन में हल्ला बोला।

स्टांप विक्रेताओं ने कहा कि वह लंबे अरसे से स्टांप पेपर बेचकर अपनी आजीविका चलाते आ रहे हैं लेकिन वर्तमान सरकार ने ई-स्टांपिंग के तहत विक्रेताओं की कमीशन को चार फीसदी से घटाकर मात्र एक फीसदी कर दिया है।

जिले के करीब 70 स्टांप विक्रेताओं ने सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त एलआर वर्मा को ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें उन्होंने कमीशन को यथावत रखने की मांग की। विक्रेताओं का आरोप है कि प्रदेश सरकार ने स्टांप पेपर बेचने की प्रक्रिया को ई-स्टांपिंग में तबदील करने के साथ ही कई गंभीर पेचिदगियों से भी बांध दिया है।
विज्ञापन


इसके चलते एक फीसदी कमीशन में इन सब का पालन कर पाना कठिन ही नहीं नामुमकिन भी है। इसे लेकर विक्रेताओं ने अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के समक्ष नारेबाजी करके अपना विरोध जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर दिनेश कुमार, वीरेंद्र धीमान, विपिन बंसल, राजीव कुमार, रणदीप सिंह, योगेश कुमार, यादव राम, रविंद्र शर्मा, सुनीता आशा सैनी व रीना देवी आदि ने बताया कि यदि सरकार ने कमीशन घटाने के फैसले को वापस नहीं लिया तो वह अपने लाइसेंस उपायुक्त कार्यालय को सौंप देंगे।

...

एसीसी के माध्यम से होगी स्टांप पेपर की बिक्री

नाहन (सिरमौर)। तहसीलों, बैंकों और सीएससी (लोकमित्र केंद्रों) के माध्यम से बिकने वाले स्टांप पेपर अब एसीसी (अधिकृत संग्रह केंद्र) के तहत ही खरीदे जा सकेंगें। स्टांप पेपरों की बिक्री को ई-स्टांपिंग के जरिए ही खरीदा जा सकेगा। ई-स्टांपिंग की प्रक्रिया अपनाने के लिए शुक्रवार को नाहन में जिले के स्टांप विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण देने पहुंचे ई-स्टांपिग अधिकारी गौरव ढिंगरा व पर्वप्रीत सिंह ने बताया कि ई-स्टांपिंग लेकर विक्रेताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिसमें उनकी निर्धारित सीमा 20,000 से बढ़कर दो लाख कर दी गई है। अब स्टांप विक्रेता एक दिन में दो लाख तक के स्टांप पेपर एक साथ ई-स्टांपिग के जरिये बेच सकेंगे।


इसके लिए स्टांप विक्रेता की अलग से यूजर आईडी जनरेट की जाएगी। पहली अप्रैल 2024 से स्टांप पेपरों को बंद करके ई-स्टांपिंग के जरिए ही खरीदा व बेचा जा सकेगा, जिसमें स्टांप विक्रेता के लिए सर्विस चार्ज की व्यवस्था अलग से रहेगी लेकिन उन्हें निर्धारित मापदंड के अनुसार ही कार्य करना होगा।

नाहन में स्टांप पेपर पर कमीशन घटाने के विरोध में अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते विक्रेता। स

नाहन में स्टांप पेपर पर कमीशन घटाने के विरोध में अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते विक्रेता। स

नाहन में स्टांप पेपर पर कमीशन घटाने के विरोध में अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते विक्रेता। स

नाहन में स्टांप पेपर पर कमीशन घटाने के विरोध में अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते विक्रेता। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed