फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   staff shortages in shilai hospital

शिलाई अस्पताल में स्टाफ की कमी से मरीज परेशान

Thu, 21 Apr 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर) Updated Thu, 21 Apr 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
staff shortages in shilai hospital
कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन बच्ची। - फोटो : अमर उजाला

शिलाई (सिरमौर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई में स्टाफ की कमी के चलते क्षेत्र की जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों सहित अन्य कई पद लंबे समय से खाली पड़े हैं जिस कारण क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

विज्ञापन

अस्पताल में चार चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ, एक्सरे तकनीशियन, दंत चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ सहित अन्य कई पद खाली पड़े हैं। स्टाफ पूरा नहीं होने के कारण यहां से रोगियों को नाहन एवं पांवटा के लिए रेफर किया जाता है। यदि समय रहते रोगी अस्पताल पहुंच जाएं तो ठीक वरना रोगी की जिंदगी राम भरोसे है।
विज्ञापन


क्षेत्र के विधायक एवं स्थानीय नेता भी अस्पताल में स्टाफ की व्यवस्था करवाने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। जबकि शिलाई अस्पताल में शिमला व पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के मरीज भी अपना इलाज करवाने आते हैं लेकिन चिकित्सकों के अभाव में उन्हें बैरंग होकर वापस लौटना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने प्रदेश सरकार एवं शिक्षा विभाग से अस्पताल में रिक्त पदों को भरने की मांग की है। उधर, जिला परिषद अध्यक्ष दलीप सिंह चौहान व शिलाई ब्लॉक चेयरमैन रेणुबाला ने कहा कि शिलाई अस्पताल की हालत सुधारने व रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियों के लिए ब्लॉक व जिला परिषद से प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा जिसके माध्यम से रिक्त पदों को भरने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बाक्स..
विधानसभा में उठाया मुद्दा : विधायक
- उधर शिलाई के विधायक बलदेव सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आते ही शिलाई में कार्यरत चिकित्सकों व कर्मचारियों के तबादले बिना रिलीवर के किए गए जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने शिलाई अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा विधानसभा में भी उठाया था।


 बाक्स...
मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से उठाया मुद्दा : हर्षवर्धन
- उधर पूर्व विधायक एवं रोजगार सृजन बोर्ड के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शिलाई अस्पताल में चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की कमी के बारे में मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाया गया है। उन्होंने जल्द ही शिलाई अस्पताल में रिक्त पदों को भरने का आश्वासन दिया है। जल्द पद भरने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed