फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   staff required in sub tehcile

स्टाफ ही नहीं तो उपतहसील खोलने का क्या फायदा

Wed, 24 Feb 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Wed, 24 Feb 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
staff required in sub tehcile

 उप तहसील कार्यालय हरिपुरधार में बुधवार को विभिन्न कार्य को करवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। लोग दोपहर 12 बजे तक नायब तहसीलदार का इंतजार कर रहे थे। इंतजार कर रहे लोगों को बताया गया कि अधिकारी अगले हफ्ते तक ही कार्यालय में पहुंचेंगे।

विज्ञापन

दूरदराज के गांव से लोग रजिस्ट्रियां, शपथ पत्र, जाति प्रमाण पत्र, कृषक प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र व हिमाचली प्रमाण बनवाने के लिए उप तहसील कार्यालय हरिपुरधार पहुंचे लोगों को मायूस होकर वापस अपने घरों को लौटना पड़ा। सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा था। लोग सरकार को कोस रहे थे कि जब सरकार स्टाफ नहीं भेज सकती है तो उप तहसील खोलने का क्या फायदा है। इस महीने 3 व 4 फरवरी को ही नायब तहसीलदार कार्यालय में उपस्थित थे। पिछले 20 दिनों से लोग नायब तहसीलदार का इंतजार कर रहे हैं। हरिपुरधार में नायब तहसीलदार का पद पिछले एक वर्ष से खाली पड़ा है। एक वर्ष बाद भी उप तहसील में नायब का पद न भरे जाने पर लोगों में सरकार के प्रति भारी रोष है।
विज्ञापन



मौके पर मौजूद चाढना गांव निवासी 65 वर्षीय राय सिंह ने कहा कि पेंशन फार्म पर नायब तहसीलदार के हस्ताक्षर करवाने के लिए हरिपुरधार आया था। उन्हें भी निराश होकर अपने घर जाना पड़ा। डिमाइना निवासी मोहन लाल, गवाहू निवासी कुंदन सिंह समेत 50 से अधिक लोग कई तरह के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बुधवार को उप तहसील कार्यालय में पहुंचे थे मगर उन्हें निराश होकर अपने घर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, संगड़ाह के नायब तहसीलदार नरोत्तम लाल गौड़ ने बताया कि संगड़ाह के कार्यवाहक एसडीएम जिनके पास तहसीलदार का भी कार्यभार है, वह सीपीएस विनय कुमार के साथ टूर पर है। संगड़ाह तहसील का कार्यभार उन्हें देखने पड़ रहा है जिसके कारण वह हरिपुरधार नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते तक ही दो दिनों के लिए वह हरिपुरधार जा पाएंगे।
बाक्स...
मायूस होकर लौटे क्षेत्र के ग्रामीण
नायब तहसीलदार का पद खाली होने के बाद उप तहसील कार्यालय हरिपुरधार में सप्ताह में दो दिनों के लिए संगड़ाह से नायब तहसीलदार को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का निर्णय लिया गया था। हैरानी की बात यह है कि नायब तहसीलदार हफ्ते की बजाए महीने में मात्र दो दिनों के लिए कार्यालय में पहुंच रहे हैं। चाढना निवासी मोहन लाल, कांडा निवासी रमेश कुमार, शेरजंग व गेहल निवासी हरिचंद ने बताया की वह जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए कई महीनों से उप तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, मगर नायब तहसीलदार न होने के कारण उनके अति महत्वपूर्ण कार्य अभी भी लटके हुए हैं।
 बियोंग निवासी अंचल शर्मा ने बताया कि सेना में भर्ती के लिए उन्हें शपथ पत्र बनवाने की सख्त आवश्यकता है मगर अधिकारी न होने से शपथ पत्र नहीं बन रहा है।

बाक्स...
उपतहसील में ये पद हैं खाली
उपतहसील हरिपुरधार में कुल 12 पद स्वीकृत हैं। हैरानी की बात यह है कि 12 में से 10 पद खाली पड़े हैं। उपतहसील का कार्यभार मात्र दो कर्मचारियों के कंधे पर है। कार्यालय में नायब तहसीलदार के पद के अलावा लिपिक व तामिल कुनिंदा के दो-दो पद, क्षेत्रीय कानूनगो, ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) वरिष्ठ सहायक, जमादार, चपड़ासी, सफाई कर्मचारी व चौकीदार के एक-एक पद खाली पड़े हैं।

नाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed