{"_id":"6a885465f6ebd0729e09bc61","slug":"sports-news-sirmour-nahan-news-c-177-1-ssml1028-186662-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी
विज्ञापन
एक से ब्लॉक और 19 सितंबर से जिला स्तर पर जुटेंगे खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में अंडर-14 ब्लॉक और जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय सिरमौर की ओ से जारी आदेशों के अनुसार खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत 1 सितंबर से होने जा रही है। विभाग ने सभी स्कूल प्राचार्यों, ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों (बीपीओ) और खेल प्रभारियों को प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
ब्लॉक स्तर पर अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता एक से तीन सितंबर तक होगी। इसके अलावा छात्रा वर्ग की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद 4 से 6 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि भारी बारिश, प्राकृतिक आपदा या किसी प्रशासनिक अपरिहार्य कारणों से ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता को आगे या पीछे करना पड़ता है, तो भी यह प्रतियोगिताएं हर हाल में 15 सितंबर से पहले या उस तारीख तक सकारात्मक रूप से पूरी करवानी होंगी।
ब्लॉक स्तर के बाद जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता होगी। अंडर-14 वर्ग में छात्र वर्ग की मेजर खेलें 19 से 21 सितंबर तक होंगी। छात्रा वर्ग की माइनर खेलें 19 से 21 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। छात्रा वर्ग की मेजर खेलें 25 से 27 सितंबर तक खेली जाएंगी। छात्र वर्ग की माइनर खेलें 25 से 27 सितंबर तक होंगी। इसके अलावा छात्र और छात्रा वर्ग की संयुक्त खेलें 1 से 4 अक्तूबर तक खेली जाएंगी। इसमें शुरुआती दो दिन में छात्र और आखिरी दो दिन में छात्रा वर्ग की खेलें होंगी।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर राजीव ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिताओं के सुचारु आयोजन को लेकर जिला स्कूल खेल संघ सिरमौर की बैठक 22 अगस्त को सुबह 10 बजे डाइट हॉल नाहन में होगी। इसमें सभी संबंधित बीपीओ, प्रधानाचार्यो और खेल प्रभारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के आदेश दिए गए हैं, ताकि प्रतियोगिता की रूपरेखा और प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा सके।