फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Special worship in temples on Shri Krishna Janmashtami

Sirmour News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना, भजनों से बांधा समा

Thu, 07 Sep 2023 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Special worship in temples on Shri Krishna Janmashtami
भगवान जगन्नाथ मंदिर नाहन में श्रीकृष्ण जन्माष्टीम पर्व पर पालना झूलाते श्रद्धालु। संवाद
फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाए गए थे मंदिर, जयकारों से गूंजते रहे क्षेत्र
विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तों ने पूजा अर्चना की। इस दौरान भक्त मंडली और कलाकारों ने भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया। विश्वकर्मा मंदिर, गीता भवन, राधाकृष्ण हनुमान मंदिर में हजारों भक्तों ने शीश नवाया। मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और रोशनी से सजाया गया। कान्हा का पालना झूलाने और दही हांडी जश्न का मनाया गया। मंदिरों में श्रीकृष्णा के जयकारे दिनभर गूंजते रहे। पांवटा साहिब के विश्वकर्मा मंदिर में भी कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव की खूब धूम रही। स्थानीय मंदिर समिति के उपप्रधान कमलजीत सिंह और मंजू धीमान ने कार्यक्रम की शुरुआत की। भजन संध्या में पांवटा साहिब के कलाकार अतिकांत वर्मा ने अपने भजनों से भक्तिमय माहौल बना दिया। उनके साथ पहुंचे कलाकारों दीपक चौहान, मयंक, करण और शिवम ने भजनों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में विश्वकर्मा मंदिर की महिला मंडल अध्यक्ष मंजू धीमान ने मीडिया कर्मियों, कलाकारों, मंदिर कमेटी का और खास तौर पर नवयुवक मंडल का आभार जताया। वहीं गीता भवन पांवटा साहिब, श्री राधा कृष्ण हनुमान मंदिर और बद्रीपुर मंदिर में जन्माष्टमी पर्व की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed