फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   special website launch in trilokpur temple

Sirmour News: महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के गर्भगृह के 24 घंटे हो सकेंगे दर्शन

Tue, 01 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
special website launch in trilokpur temple
उपायुक्त सिरमौर सुमित ​खिमटा त्रिलोकपुर मंदिर ट्रस्ट की वेबसाइट का शुभारंभ करते हुए। संवाद
महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के गर्भगृह के 24 घंटे हो सकेंगे दर्शन
विज्ञापन

उपायुक्त ने श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर न्यास त्रिलोकपुर की वेबसाइट का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री महामाया बाला सुंदरी जी, मंदिर न्यास त्रिलोकपुर की आधिकारिक वेबसाइट का मंगलवार को उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने शुभारंभ किया। उपायुक्त ने बताया कि maabalasundrijitrust.com वेबसाइट के माध्यम से मां बाला सुंदरी जी मंदिर त्रिलोकपुर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गर्भगृह का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से मंदिर न्यास की ओर से दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए यात्री निवास व यात्री भवन में ऑनलाइन माध्यम से कमरे उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालुओं की ओर से भंडारे के आयोजन की बुकिंग भी की जा सकेगी।
विज्ञापन


सुमित खिमटा ने कहा कि श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में दान किया जाता है जो अब ऑनलाइन वेबसाइट में उपलब्ध क्यूआर कोड से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मां बाला सुंदरी त्रिलोकपुर में मुख्य मंदिर के अतिरिक्त भी ऐसी अन्य जगह हैं जहां श्रद्धालु घूमने जा सकते हैं। इनमें मां ललिता मंदिर, संग्रहालय आदि शामिल है जिसकी जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से आम जनता को मंदिर न्यास की ओर से करवाए जा रहे जन कल्याण कार्यों की सूची ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी इसके अतिरिक्त वेबसाइट के माध्यम से माता बाला सुंदरी का इतिहास तथा मंदिर पहुंचने की जानकारी भी ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी सुझाव व शिकायत के लिए संपर्क, मंदिर कर्मचारियों के नाम तथा दूरभाष नंबर भी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
इस अवसर पर उपमंडल दंडाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed