फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   soviner shop in renuka ji

Sirmour News: पांच साल बाद रेणुकाजी में फिर खुली सोविनर शॉप

Wed, 09 Sep 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
soviner shop in renuka ji
रेणुकाजी में संचालित सोविनर शॉप।संवाद
खास खबर---
विज्ञापन




-पर्यटक खरीद सकेंगे वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी वस्तुएं

-परिक्रमा मार्ग के मुख्य प्रवेश द्वार पर ‘एनिमल्स प्लैनेट’ नाम से शुरू हुई दुकान

योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। प्रसिद्ध रेणुकाजी तीर्थ में पर्यटकों को आकर्षित करने और उन्हें यहां बिताए पलों को यादगार बनाने के लिए वन्य प्राणी विभाग ने पहल की है। करीब पांच साल बाद रेणुकाजी में सोविनर शॉप दोबारा शुरू की गई है। परिक्रमा मार्ग के मुख्य प्रवेश द्वार पर शुरू की गई इस दुकान में पर्यटकों को वन्यजीव संरक्षण से संबंधित वस्तुओं के साथ-साथ दैनिक उपयोग में आने वाला सामान भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।
इस दुकान को ‘एनिमल्स प्लैनेट’ नाम दिया गया है। यहां पर्यटकों को जंगली जानवरों के संरक्षण का संदेश देने वाली विभिन्न वस्तुएं आकर्षित कर रही हैं। पर्यटक अपनी पसंद की वस्तुएं खरीदकर उन्हें अपने घर ले जा सकेंगे। इससे रेणुकाजी की यात्रा की यादें लंबे समय तक उनके साथ बनी रहेंगी। करीब पांच वर्ष पूर्व वन्य प्राणी विभाग ने अपने स्तर पर रेणुकाजी में सोविनर शॉप शुरू की थी। हालांकि, कर्मचारियों की कमी और दुकान में उपलब्ध सामान समाप्त होने के कारण यह योजना ज्यादा समय तक संचालित नहीं हो सकी। धीरे-धीरे दुकान बंद हो गई और पर्यटकों को भी इस सुविधा से वंचित होना पड़ा।
विज्ञापन

‘एनिमल्स प्लैनेट’ में पर्यटकों के लिए कई तरह की वस्तुएं उपलब्ध हैं। इनमें की-रिंग, लेडीज पर्स, थर्मस, पानी की बोतलें, टेडी बियर, गुलदस्ते, स्टीकर और बच्चों के खिलौने शामिल हैं। इसके अलावा जूस, मिल्क पैक, जैम, बिस्किट और चिप्स समेत रोजमर्रा में उपयोग होने वाला सामान भी यहां मिल रहा है। दुकान में रखी वन्यजीव संरक्षण से संबंधित वस्तुएं पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। खासकर बच्चों के लिए उपलब्ध खिलौने और वन्यजीवों से संबंधित सामग्री उन्हें आकर्षित कर रही है। पर्यटक इन वस्तुओं को खरीदकर रेणुकाजी की यात्रा को यादगार बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोविनर शॉप में उपलब्ध सभी वस्तुओं के दाम निर्धारित किए गए हैं। पर्यटकों को सामान अंकित मूल्य पर ही उपलब्ध करवाया जाएगा। यहां खरीदारी के दौरान मोलभाव की व्यवस्था नहीं होगी। प्रत्येक वस्तु तय कीमत पर दी जाएगी और पर्यटकों को खरीदारी का बाकायदा बिल भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे पर्यटकों को सामान की कीमत को लेकर किसी तरह की असमंजस की स्थिति नहीं रहेगी।

वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ डॉ. शाहनवाज अहमद भट्ट ने बताया कि पर्यटकों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेणुकाजी में परिक्रमा मार्ग के मुख्य प्रवेश द्वार पर सोविनर शॉप दोबारा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पर्यटक यहां से अपनी पसंद की दैनिक उपयोग की वस्तुएं और स्मृति चिह्न खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इससे रेणुकाजी में बिताए गए उनके पल यादगार बनेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार सोविनर शॉप का संचालन अन्य पर्यटन स्थलों की तर्ज पर ठेके पर दिया गया है। संवाद-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed