फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   some people who doing illegale minning in rampur vailly ponta sahib try to attack on forest guard case file

पांवटा साहिब में एक वन रक्षक पर जानलेवा हमले का प्रयास

Wed, 11 May 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
some people who doing illegale minning in rampur vailly ponta sahib try to attack on forest guard case file
रामपुर वैली में खनन रोकने गए वन कर्मी पर हमला करने डंडे लेकर पहुंचे आरोपी। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल में एक वनरक्षक पर जानलेवा हमले के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना वन आरक्षित क्षेत्र रामपुर वैली की है। यहां पहुंचे वन रक्षक ने जैसे ही ट्रैक्टरों को अवैध खनन करने से रोका, उसी वक्त दर्जनभर हमलावरों ने डंडों, लाठियों से हमले का प्रयास किया। हर तरफ से घिरे वन रक्षक ने जैसे ही मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू की तो हमलावर सहम गए।
विज्ञापन

वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को अवैध खनन रोकने रामपुर वैली में मौके पर पहुंचे वनरक्षक दीपराम शर्मा को यमुना नदी में ट्रैक्टर व आधा दर्जन लोग अवैध खनन गतिविधियां करते नजर आए। वन रक्षक का आरोप है कि इस जगह पर रेत व बजरी की खुदाई करने के लिए सिरमौर सिंह निवासी भूपपुर तहसील पांवटा साहिब ने लोगों को लगाया था। खुदाई बंद करने के लिए कहने पर पांच लोग चले गए। एक व्यक्ति ने हाथापाई व गालीगलौज शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपी ने सिरमौर सिंह को फोन किया। इसके बाद सिरमौर सिंह 8-10 लोग के साथ मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

इनके हाथों में डंडे व हाथ में पत्थर थे, जिन्होंने उसे चारों ओर से घेर लिया। जैसे ही वन रक्षक अपने निजी फोन से वीडियो बनाने लगा तभी दो लोग डंडे लेकर मारने के लिए दौड़े। सिरमौर सिंह ने फोन छीनने का प्रयास किया। आरोपी को जैसे ही लगा कि वीडियो रिकॉर्ड हो रही है तो मुख्य आरोपी बीच बचाव का नाटक करने लगा। मौके पर एक व्यक्ति रफीक ने वन रक्षक को बचाने की कोशिश भी की। इस बीच वह किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ कुणाल अंग्रीश ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते वक्त वन रक्षक पर डंडों के साथ आरक्षित वन बीट रामपुर वैली में हमला करने का प्रयास किया है। पांवटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करवा दिया गया है। डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed