फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   snowfall on Giripaar Hills

गिरिपार की चोटियों ने ओढ़ी ‘सफेद चादर’

Sun, 25 Dec 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/नाहरधार
ब्यूरो/अमर उजाला/नाहरधार Updated Sun, 25 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
snowfall on Giripaar Hills
सिरमार के हरिपुरधार में गिरी बर्फ। - फोटो : अमर उजाला

रातभर तेज हवाएं चलने के बाद हरिपुरधार, चूड़धार और नौहराधार इलाके में रविवार सुबह सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसके साथ ही जिला सिरमौर ठंड की चपेट में आ गया है। सूखी ठंड से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, किसानों के लिए हिमपात, ओलावृष्टि तथा बारिश की हल्की फुहारें बड़ी राहत लेकर आईं। ऊपरी क्षेत्रों में क्रिसमस के मौके पर बर्फबारी का तोहफा मिला तो निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबादी ने लोगों के चेहरे खिला दिए। गिरिपार इलाके के गताधार, शिलाई और नैनीधार समेत कई अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि की खबरें हैं। बर्फबारी के चलते तापमान में भी भारी गिरावट आ गई है। हरिपुरधार में दिन का अधिकतम तापमान 5 डिग्री, जबकि चूड़धार का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


किसानों-बागवानों को बड़ी राहत
काफी समय से आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे जिला सिरमौर के किसानों-बागवानों को क्रिसमस डे के मौके पर इंद्रदेव ने राहत भरा तोहफा दिया। काफी समय से रुकी गेहूं की बिजाई किसान अब शुरू कर सकेंगे। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लहसुन, मटर और निचले क्षेत्रों में सरसों, अदरक तथा अन्य फसलों को भी संजीवनी मिली। पिछले चार माह से बारिश न होने से इलाके की फसलें पीली पड़ने लगी थीं, जिससे किसान काफी चिंतित थे।
विज्ञापन

गिरिपार इलाके के कई मार्ग बंद

गिरिपार इलाके के कई प्रमुख मार्ग बर्फबारी के चलते बंद हो गए। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बर्फबारी के चलते हरिपुरधार-नाहन मार्ग बंद होने के कारण क्षेत्र का संपर्क जिला मुख्यालय नाहन से टूट गया। नाहन से आने वाले यात्रियों को डल्यानु से हरिपुरधार तक का 14 किमी का सफर पैदल ही तय करना पड़ा। हरिपुरधार-कुपवी मार्ग पर खड़ाह, रोधार और सैलपाव आदि स्थानों पर भारी बर्फ जमने के कारण इस मार्ग पर भी यातायात ठप हो गया है। कुपवी क्षेत्र से हरिपुरधार आने वाले लोगों को पंचभैया से हरिपुरधार तक का दस किमी का सफर पैदल चल कर ही तय करना पड़ा। इसके अलावा हरिपुरधार-लोहानधार बाग सड़क पर भी यातायात ठप हो गया। सोलन-मीनस सड़क मार्ग दो घंटे ठप रहने के बाद दिनभर यातायात के लिए सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूड़धार में 15 सेंमी बर्फ बारी
सिरमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी व प्रसिद्घ धार्मिक स्थल चूड़धार में सुबह 6 बजे से लगातार बर्फ बारी हो रही है। शाम पांच बजे तक चूड़धार में 15 सेंमी ताजा हिमपात हो चुका था। मंदिर के पुजारी कृपाराम शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम को दर्जनभर यात्री चूड़धार पहुंचे थे। सुबह बर्फ बारी शुरु होते ही सभी यात्री चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed